Madhya-Pradesh

राज्य में एक बार फ़िर हुआ तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, इस अधिकारी को मिली उपसचिव की जिम्मेदारी – MP News

MP News: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वे वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत थे, अब शासन ने उन्हें अन्य स्थान पर पदस्थ कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उप सचिव हृदयेश कुमार श्रीवास्तव (आरआर 2008 आरएएस) को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक उप सचिव मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ ओएसडी मनीष श्रीवास्तव का तबादला – MP News

इसी प्रकार सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव का प्रशासनिक आधार पर तबादला करते हुए उन्हें प्रभारी उपायुक्त मुख्य राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

An auto-rickshaw driver, heavily intoxicated, was severely beaten up near the hospital intersection.
Madhya-Pradesh

अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत ऑटो चालक की हुई जमकर पिटाई

Rewa Today Desk :अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत...