प्रताप भानु Congress
Madhya-PradeshPoliticsकांग्रेसरीवा टुडे

Vidhan Sabha Election : एक एक मतदाता से करें संपर्क,जीत होगी सुनिश्चित: प्रताप भानु

Contact each voter, victory will be assured: Pratap Bhanu

एक एक मतदाता से करें संपर्क,जीत होगी सुनिश्चित: प्रताप भानु ,पार्टी के कार्यकर्ताओं का होगा भरपूर सम्मान अभय मिश्रा प्रत्याशी सेमरिया कई पदाधिकारीयो ने भाजपा छोड़ी

Rewa Today Desk : विधानसभा क्षेत्र सिमरिया में रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


इस दौरान संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा एक ऊर्जावान व्यक्तित्व है. और उनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास होना सुनिश्चित है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेमरिया क्षेत्र के लोग भी यह मानते हैं कि जब वह 5 साल विधायक थे और उसे दौरान जितना विकास हुआ, लोग उसे आज भी याद करते हैं। वर्तमान विधायक के प्रति सभी मुद्दों पर आक्रोश ही आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के झूठ और फरेब से सब वाकिफ हो चुके हैं। पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। ऐसे में हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यदि आम मतदाता को और अधिक प्रेरित करेंगे तो हमारे सेमरिया कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा की जीत लंबे आंकड़ों से होगी। अपने संगठन के सभी पदाधिकारी से सतर्क रहने के साथ कहा कि भाजपा के लोग मतदाताओं को बरगलाने का काम करते हैं इस पर विशेष नजर रखें।


कार्यक्रम में मौजूद सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अभय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के समक्ष वायदा किया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भरपूर सम्मान होगा, सभी की सहमति से क्षेत्र के विकास की नई योजनाएं बनाई जाएगी। नए लक्ष्य के साथ पूरा सेमरिया क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इन्होंने संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि कांग्रेस के वचन पत्र के साथ उनके स्थानीय संकल्प पत्र की जानकारी हर नागरिक तक पहुंच जाए। अगर आप ऐसा कर पाने में सफल हो गए तो सेमरिया क्षेत्र से कांग्रेस की जीत को कोई नहीं रोक सकता।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सेमरिया आशिक खान, पुष्पेंद्र तिवारी शाहपुर , मिथिलेश दुबे बन कुइयां, जितेंद्र सिंह मझियार, सुंदरलाल चौधरी के अलावा रामबहोर उरमलिया, सत्य प्रकाश शुक्ला, शंखू तिवारी , रघुवंश कुशवाहा समेत सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...