Saturday , 7 November 2026
    15 thousand houses will get water from 12 tanks being built in the city under Amrit-2 scheme
    Rewa

    अमृत-2 योजना से शहर में बन रही 12 टंकियों से 15 हजार घरों को मिलेगा पानी

    15 thousand houses will get water from 12 tanks being built in the city under Amrit-2 scheme

    ||Rewa Today|| रीवा नगर निगम में अधोसंरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। शहर की जनसंख्या में भी तेजी से वृद्धि होने के कारण पेयजल, साफ-सफाई, सड़कों के विस्तार की आवश्यकता है। नगर निगम में अमृत-2 योजना के तहत पेयजल व्यवस्था के लिए कुल 18700 किलोलीटर क्षमता की 12 टंकियों काअलग-अलग स्थानों में निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ-साथ 462 किलोमीटर की पाइपलाइन भी बिछाई जा
    रही है। फरवरी 2026 तक परियोजना का कार्य पूरा होने पर 15 हजार घरों को नल कनेक्शन देकर स्वच्छ औरमीठे पानी की आपूर्ति की जाएगी। शहर के जिन क्षेत्रों में अभी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है वहाँ भी पानी कीकमी दूर होगी।


    इस संबंध में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े ने बताया कि अमृत-2 योजना के तहत 162 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य मंजूर किए गए हैं। संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा तेजी से निर्माण किया जा रहा है। कुठुलिया में बीहर नदी के किनारे एक इंटेकवेल, रॉ वाटर राइजिंग तथा एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य तेजी से चल रहा है। इस योजना के तहत 12 टंकियों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से 4 का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।


    अनंतपुर में 1980 किलोलीटर, पचमठा में 850 किलोलीटर, आयुर्वेद कालेज के पास 2950 किलोलीटर, नीम चौराहा में 1550 किलोलीटर, खोभर में 2000 किलोलीटर, पद्मधर कालोनी में 1100 किलोलीटर क्षमता की टंकिया बनाई जा रही हैं। इसी तरह बाल न्यायालय के पास 2360 किलोलीटर, चिरहुला में 1650 किलोलीटर, आरटीओ आफिस के पास 1050 किलोलीटर, इंदिरा नगर में 780 किलोलीटर, धोबिया टंकी में 2000 किलोलीटर तथा हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 400 किलोलीटर क्षमता की टंकियों का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना में 34.74 किलोमीटर लम्बाई में क्लियर वाटर पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। परियोजना का कार्य पूरा होने पर शहर की पेयजल आवश्यकताओं की पूरी तरह से पूर्ति हो जाएगी।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...