Friday , 11 September 2026
    Deputy CM inaugurated the SDM Huzur office building
    Rewa

    Deputy CM ने SDM हुजूर कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

    Deputy CM inaugurated the SDM Huzur office building

    रीवा को राजस्व के क्षेत्र में अव्वल बनाने में एसडीएम कार्यालय की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

    अच्छे भवन और सुविधाएं पूरी कार्यक्षमता से कार्य करने की प्रेरणा देती हैं – उप मुख्यमंत्री

          Rewa Today उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कालेज चौराहा के समीप नवनिर्मित एसडीएम हुजूर कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करके इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमें कार्य करने के लिए अच्छा भवन और उचित सुविधाएं मिलती हैं तो हमें पूरी कार्यक्षमता से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय भवन संभवत: प्रदेश में सबसे सुसज्जित एसडीएम कार्यालय है। रीवा के कलेक्ट्रेट और नवीन न्यायालय भवन को भी सबसे अनूठा बताया गया है। अब नए भवन में पटवारियों को बैठने के लिए उचित स्थान मिल रहा है। आमजनता को सरलता से पटवारी मिल जाएंगे। व्यवस्थित मीटिंग हाल में योजनाओं की प्रभावी समीक्षा होगी। रीवा को हर क्षेत्र की तरह राजस्व क्षेत्र में भी अव्वल बनाना है। इसमें एसडीएम कार्यालय हुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

           उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन में प्रत्येक कोर्ट के बाहर प्रकरणों की सुनवाई के संबंध में भी विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पक्षकारों और वकीलों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हम सबका मूल उद्देश्य आमजनता की सेवा करना है। इस भवन में यदि कोई पीड़ित और परेशान आए तथा अपनी परेशानी मिटाकर मुस्कान लेकर लौटे यही सच्ची सफलता होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दो बड़े मीटिंग हाल, तीन ओर से प्रवेश की सुविधा, पार्किंग तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अच्छे भवन निर्माण के लिए मैं पीआईयू के अधिकारियों और निगरानी के लिए राजस्व अधिकारियों को बधाई देता हूं।

           कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री जी रीवा के सतत विकास के लिए प्रयासरत हैं। यह कार्यालय भी आपके प्रयासों का ही परिणाम है। मध्यप्रदेश में कहीं भी इतना व्यवस्थित और आधुनिक एसडीएम कार्यालय नहीं है। यह आफिस पूरे प्रदेश के लिए रोल माडल बनेगा। एसडीएम हुजूर वैशाली जैन ने कार्यक्रम में कहा कि नवीन भवन में आमजनता के लिए मीटिंग रूम, पटवारियों के लिए कक्ष तथा डिजिटल नकल की भी सुविधा दी जा रही है। शासन के निर्देशों के अनुसार यहाँ एक अगस्त से चार राजस्व अधिकारी दिनभर केवल राजस्व प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण पीआईयू श्री वर्मा ने बताया कि नवीन भवन का निर्माण सात करोड़ 82 लाख 8 हजार रुपए की लागत से किया गया है। इसमें तीन तलों में कुल 36 हजार वर्गफिट स्थान उपलब्ध है। कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता, श्री राजेश पाण्डेय, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, नायब तहसीलदार विन्ध्या मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...