Sunday , 13 September 2026
    रीवा में मत्स्य समृद्धि योजना अन्तर्गत 2.85 लाख मत्स्य बीज का संचयन हुआ
    Rewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :रीवा में मत्स्य समृद्धि योजना अन्तर्गत 2.85 लाख मत्स्य बीज का संचयन हुआ

    2.85 lakh fish seeds collected under Matsya Samriddhi Yojana in Rewa

    Rewa Today Desk :गोविन्दगढ जलाशय में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों के हित में मत्स्य समृद्धि योजनान्तर्गत 2.85 लाख मत्स्यबीज का संचयन किया गया। सहायक संचालक मत्स्य डॉ. अंजना सिंह ने बताया कि यह संचयन विभागीय तालाबों में कार्यरत मछुआ समिति के सदस्यों के जीवन यापन एवं रोजगार के लिए शासन द्वारा संचालित है।

    मछुआरों को हिदायत दी गई कि छोटे साईज के फंदे के जाल जलाशय में न लगायें सिर्फ बड़ी मछलियां का ही मत्स्याखेट करें। इस योजना का उद्देश्य मत्स्याखेट करने वाले मछुआरों के जीवन यापन एवं तालाब की जैवविविधता बरकरार रखना है।
    उल्लेखनीय है कि नदी/ जलाशय मत्स्य समृद्धि योजनान्तर्गत विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष मत्स्यबीज संचयन कराया जाता है। संचयन कार्यकम में मछुआ समिति के अध्यक्ष, नगर पंचायत गोविन्दगढ़ के उपाध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोविंदगढ़ तथा सुरंजन सिंह एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...