Wednesday , 11 November 2026
    हैण्डपंप सुधार के लिए 25 हैण्डपंप तकनीशियन तैनात
    (रीवा समाचार)Rewa

    Rewa Today : हैण्डपंप सुधार के लिए 25 हैण्डपंप तकनीशियन तैनात

    25 hand pump technicians deployed

    रीवा 05 मार्च 2025. लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिगड़े हैण्डपंपों के सुधार का अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में सहायक यंत्री पीएचई ने बताया कि हैण्डपंप सुधार के लिए 25 प्रमुख स्थानों पर हैण्डपंप तकनीशियन तैनात किए गए हैं। इन्हें औसतन 8 से 10 पंचायतों में खराब हैण्डपंपों के सुधार की जिम्मेदारी दी गई है। इन तकनीशियनों को आउटसोर्स संविदाकार आशीष कुमार मिश्रा आवश्यक उपकरण, वाहन तथा सहयोगी श्रमिक उपलब्ध कराएंगे। हैण्डपंप तकनीशियन धीरेन्द्र पटेल को संसारपुर तथा बसिगवां, गुरू प्रसाद शर्मा को बुड़गवां तथा धवैया, अनिल कुमार त्रिपाठी को क्योटी और देवास, रामभजन कोरी को लालगांव तथा सरई में तैनात किया गया है।

    जारी आदेश के अनुसार अश्वनी कुमार पटेल को लौरी नम्बर दो तथा बड़ियौर, विकास कुमार शुक्ला को शिवराजपुर तथा रजहा, देवेन्द्र कुमार पटेल को सूरा तथा महमूदपुर, वीरेन्द्र कुमार पटेल को बेलवा पैकान तथा कंदैला एवं अमित कुमार प्रिंजे को नौआ तथा माद में तैनात किया गया है। समर बहादुर को गंगेव तथा ऊंचाटोला, बृजेन्द्र सिंह को तेंदुआ कोठार तथा बसौरी नम्बर दो में तैनात किया गया है। नंदलाल सिंह को टिकुरी नम्बर 37 में तैनात किया गया है। इनके अलावा अतरैला, गोदरी 27, पड़ुआ तथा विकासखण्ड स्तर पर उपयंत्री हैण्डपंप मेकेनिक के साथ तैनात रहेंगे। तैनात उपयंत्री तथा हैण्डपंप तकनीशियनों को बिगड़े हैण्डपंपों को सुधारकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं हैण्डपंप सुधार से संबंधित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...