Thursday , 10 September 2026
    Rewa

    नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को

    National Lok Adalat will be organized on 8th March, cases will be heard in 50 benches

    रीवा 05 मार्च 2025. मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 8 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आपसी सुलह से प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। प्रकरणों की सुनवाई के लिए 50 खण्डपीठें गठित की गयी हैं। इनमें पीठासीन अधिकारी तथा सहयोग देने के लिए सुलहकर्ता सदस्य तैनात किये गये हैं। जिला न्यायालय परिसर रीवा के साथ-साथ तहसील न्यायालय सिरमौर, त्योंथर, मनगवां, मऊगंज एवं हनुमना में भी लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। जिला न्यायालय में 30 खण्डपीठ, तहसील विधिक सेवा समिति मऊगंज में 7 खण्डपीठ, सिरमौर में 6 खण्डपीठ, त्योंथर में 4, मनगवां में एक खण्डपीठ एवं तहसील विधिक सेवा समिति हनुमना में 2 खण्डपीठ गठित की गयी हैं। लोक अदालत के दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका निगम, प्री लिटिगेशन प्रकरण निराकरण के लिए रखे जायेगें।

    नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए खण्डपीठ क्रमांक एक में जिला न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह राठौड, खण्डपीठ क्रमांक 2 में जिला न्यायाधीश श्री संदीप श्रीवास्तव, खण्डपीठ क्रमांक 3 में जिला न्यायाधीश रमेश रंजन चौबे, खण्डपीठ क्रमांक 4 में न्यायाधीश श्री देवेन्द्र सिंह पाल, खण्डपीठ क्रमांक 5 में न्यायाधीश श्री केशव सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 6 में न्यायाधीश श्री आनंद गौतम तथा खण्डपीठ क्रमांक 7 में न्यायाधीश श्री प्रवीण पटेल को तैनात किया गया है। इसी तरह खण्डपीठ क्रमांक 8 में न्यायाधीश श्रीमती पदमा जाटव, खण्डपीठ क्रमांक 9 में न्यायाधीश दिलीप सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 10 में न्यायाधीश आशीर्वाद भिलाला, खण्डपीठ क्रमांक 11 में न्यायाधीश शशांक खरे, खण्डपीठ क्रमांक 12 में न्यायाधीश यशपाल सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 13 में न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी, खण्डपीठ क्रमांक 14 में न्यायाधीश श्रीमती प्रीतिशिखा अग्निहोत्री, खण्डपीठ क्रमांक 15 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरूण सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 16 में वरिष्ठ खण्ड न्यायाधीश श्री पन्ना नागेश प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।

    National Lok Adalat will be organized on 8th March, cases will be heard in 50 benches

    इसी प्रकार खण्डपीठ 17 में वरिष्ठ खण्ड न्यायाधीश श्री अश्विनी सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 18 में वरिष्ठ खण्ड न्यायाधीश श्री अक्षत तयाल, खण्डपीठ क्रमांक 19 में वरिष्ठ खण्ड न्यायाधीश श्री ललित कुमार मईड़ा, खण्डपीठ क्रमांक 20 में वरिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री अंजली अग्रवाल, खण्डपीठ क्रमांक 21 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश श्री अमित सिंह धुर्वे, खण्डपीठ क्रमांक 22 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री अदिति अग्रवाल, खण्डपीठ क्रमांक 23 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री स्वाती रघुवंशी, खण्डपीठ क्रमांक 24 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश श्री दिलीप माहोर, खण्डपीठ क्रमांक 25 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सुश्री कंचन सैनिक, खण्डपीठ क्रमांक 26 में प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड रंजीत भड़करिया, खण्डपीठ क्रमांक 27 में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शिवकांत, खण्डपीठ क्रमांक 28 मे अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम श्री सुदीप कुमार श्रीवास्तव, खण्डपीठ क्रमांक 29 में औद्योगिक न्यायालय में न्यायाधीश श्री केके मिश्रा तथा खण्डपीठ क्रमांक 30 में श्रम न्यायालय में न्यायाधीश श्री अमित नगायच प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।

    मऊगंज न्यायालय परिसर में खण्डपीठ क्रमांक 31 में न्यायाधीश श्री संजीव कटारे, खण्डपीठ क्रमांक 32 में न्यायाधीश श्री हीरालाल अलावा, खण्डपीठ क्रमांक 33 में न्यायाधीश श्री साजिद मोहम्मद, खण्डपीठ क्रमांक 34 में न्यायाधीश श्री आनंद बागरी, खण्डपीठ क्रमांक 35 मे न्यायाधीशश्रीमती गीता उइके, खण्डपीठ क्रमांक 36 में न्यायाधीश सुश्री ओशी जैन, खण्डपीठ क्रमांक 37 में न्यायाधीश श्री युवराज दीक्षित प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।

    तहसील न्यायालय परिसर सिरमौर में खण्डपीठ क्रमांक 38 में न्यायाधीश संतोष चौहान, खण्डपीठ क्रमांक 39 में न्यायाधीश श्री संजय वर्मा, खण्डपीठ क्रमांक 40 में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नेहा रहमान, खण्डपीठ क्रमांक 41 में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अल्तमश रहमान, खण्डपीठ क्रमांक 42 में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती भारती केशरी कश्यप, खण्डपीठ क्रमांक 43 में न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। तहसील न्यायालय परिसर त्योंथर में खण्डपीठ क्रमांक 44 में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री दयाराम कुमरे, खण्डपीठ क्रमांक 45 में न्यायाधीश श्री कमलेश मीणा, खण्डपीठ क्रमांक 46 में व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती मोहनी भदौरिया, खण्डपीठ क्रमांक 47 में व्यवहार न्यायाधीश श्री आशुतोष प्रताप सिंह प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। तहसील न्यायालय परिसर हनुमना में खण्डपीठ क्रमांक 48 में न्यायाधीश श्री विनोद कुमार चौधरी तथा खण्डपीठ 49 में न्यायाधीश श्रीमती कीर्ति दुबे तथा तहसील न्यायालय मनगवां में खण्डपीठ क्रमांक 50 में न्यायाधीश श्री यश अबिद्रा प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...