(रीवा समाचार)BreakingCrimeMadhya-Pradesh

Rewa News : चाकू मार कर हत्या करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने चंद घंटों में ही पकड़ा

चाकू मार कर हत्या करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने चंद घंटों में ही पकड़ा शहर छोड़ने की फिराक में थे तीनों मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा घटना बीती रात की
बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा में थे यहां उनका रोड शो था लाडली बहन सिंगल क्लिक के तीसरे चरण के पैसे ट्रांसफर करने के बाद मुख्यमंत्री रीवा से सागर की ओर उड़ गए। पुलिस में प्रशासन में राहत की सांस ली ही थी कि पुराने बस स्टैंड के पास बांस घाट मोहल्ले में प्रेम प्रसंग के चलते चाकूबाजी की घटना हो गई चाकूबाजी में घायल युवक घनश्याम शर्मा और प्रेम साहू को तत्काल अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान देर रात घनश्याम शर्मा की मौत हो गई परिजनों ने हंगामा कर दिया जाम लगाने की कोशिश की पुलिस ने समझाइश दी अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास रात में ही किए गए तीन युवक पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर लिए हैं माना जा रहा है युवक शहर छोड़कर दूसरी जगह भागने की फिराक में थे
हत्या में उपयोग की गई चाकू पुलिस ने किया बरामद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या में प्रयोग चाकू भी युवकों के पास से बरामद कर लिया है फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है
प्रेम प्रसंग में गई युवक की जान अस्पताल के अंदर मौजूद चाकू बाजी की घटना में घायल घनश्याम शर्मा के पिता अंबिका शर्मा और घायल युवक ने चाकू बाजी की घटना को लड़की से जुड़ा हुआ मामला बताया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है

रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशानुसार CSP शिवाली चतुर्वेदी के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी मिथलेश यादव, उपनिरीक्षक सुक्कू लाल, अमहिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ सिटी कोतवाली टीआई विजय सिंह व समान टीआई जेपी पटेल समस्त थाना स्टाफ ने हत्या के तीन आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा बीती रात पुराने बस स्टैंड के सामने हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हो गई थी मौत मृतक के परिजनों द्वारा अस्पताल चौराहे पर चक्का जाम कर दिए थे CSP शिवाली चतुर्वेदी की समझाईश के बाद मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा जाम को खुलवाया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली हत्या के 3 आरोपी शहर छोड़ कर भागने की फिराक पर थे पुलिस ने बीती रात बाईपास रतहरा के पास घेराबंदी कर पकड़ा आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...

संजय गांधी अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
Madhya-Pradesh

रीवा के संजय गांधी अस्पताल के NICU में लगी आग, बाल-बाल बचे 8 नवजात

शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप, धुएं के बीच बच्चों को लेकर भागे...

(रीवा समाचार)

Rewa Today : AG कॉलेज में छात्रों का हंगामा पत्थरबाजी और वसूली के आरोप में 6 गिरफ्तार

हॉस्टल के बाहर छात्रों का उत्पात, पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर...