नए साल में शहर में बहुत कुछ बदल जाएगा जानिए क्या-क्या
Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :नए साल में शहर में बहुत कुछ बदल जाएगा जानिए क्या-क्या

A lot will change in the city in the new year, know what all

Rewa Today Desk :कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। सभी अधिकारी बैठक में लिए गए निर्णयों पर प्रभावी कार्यवाही करें। लोक निर्माण विभाग, सड़क विकास निगम तथा एनएचआई के अधिकारी जिले की सभी प्रमुख सड़कों के ब्लैक स्पाटों पर दुर्घटना रोकने के उपाय करें। रीवा प्रयागराज मार्ग में सोहागी घाटी पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें संकेतक लगाने,सड़क के सुधार तथा सड़क को चौड़ा करने की कार्यवाही तत्काल शुरू कराएं।
प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि रीवा शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयास करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि धोबिया टंकी से पीटीएस चौराहे को जाने वाली रोड़ से अवैध कब्जा हटाकर उसका विस्तार किया जाएगा। नगर निगम ठेले वालों के लिए स्थान विकसित करेगा। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में नगर निगम भारी वाहनों की नो इन्ट्री का बोर्ड लगाएगा। बैठक में सिरमौर चौराहे से समदड़िया गोल्ड तक रोड डिवाइडर लगाने, रेलवे ओवर ब्रिाज में ट्रांसपोर्ट नगर मोड़ पर रम्बल स्पीड ब्रोकर लगाने तथा अस्पताल तिराहे की श्रमिक मण्डी को समान फ्लाई ओवर के नीचे स्थानांतरित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मार्तण्ड स्कूल तिराहा तथा ढेकहा तिराहा में ट्रैफिक सिग्नल शुरू कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यपालन यंत्री सेतु निगम वसीम खान ने बताया कि सिरमौर चौराहे से सुभाष चौक तक के ओवर ब्रिाज के किनारे की सड़कों तथा नाली निर्माण का कार्य 31 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन ने कहा कि शहर में जहाँ आवश्यक होगा वहाँ नगर निगम डिवाइडर बनाएगा। सोमवारी बाजार को मानस भवन परिसर तक सीमित रखने के लिए पुलिस तथा नगर निगम मिलकर प्रयास करेंगे। यातायात पुलिस को कलेक्ट्रेट से जिला पंचायत की तरफ जाने वाली सड़क में अवैध रूप से खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला प्रबंधक एमपीआरडीसी को सभी फोरलेन मार्गों की सर्विस लेन का निर्माण पूरा कराने तथा उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी को नेहरू नगर में आवासीय क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसी के गोदाम को हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में समिति के सदस्यों ने शहर के बाहर नवीन ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, माडल रोड के अनावश्यक कट्स बंद करने, रानी तालाब पार्किंग से अतिक्रमण हटाने तथा जय स्तंभ चौक की रोटरी को छोटा करने का सुझाव दिया। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज शर्मा ने यातायात समिति के निर्णयों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी, यातायात प्रभारी, अन्य अधिकारीगण तथा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...