74 बंगले स्थित बी आठ, किसका है नया पता
Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :74 बंगले स्थित बी आठ, किसका है नया पता , किसने लगाया तिलक, किसने किया स्वागत?

B8 located at 74 bungalows, whose new address is this?

Rewa Today Desk :प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने नए आवास पर पहुंच गए हैं. शिवराज का नया पता भोपाल में अब मुख्यमंत्री आवास नहीं 74 बंगले स्थित बी आठ बांग्ला हो गया है, 3 दिसंबर को विधानसभा के परिणाम आए थे, उसके बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था. शिवराज सिंह चौहान इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं होंगे, जिसके चलते उन्होंने भी अपना मुख्यमंत्री आवास छोड़ने का मन बना लिया था. पूरी तैयारी करके रख ली थी, जैसे ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बने, उसके बाद से उन्होंने अपने सामान को नए बंगले में भेजना प्रारंभ कर दिया था. और आज पूरे परिवार के साथ सीएम हाउस छोड़कर बी 8 74 बंगले शिफ्ट हो गए.


किसने किया स्वागत किसने लगाया तिलक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब अपने नए बंगले बी 8,74 बंगले पहुंचे वहां उन्हें अपनी पत्नी साधना सिंह गेट पर खड़े इंतजार करते हुए मिली. जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गेट पर पहुंचे, उनकी पत्नी ने उनको तिलक लगाया. और उनको नए घर में प्रवेश कराया, इस दौरान पूरे विधि विधान के साथ पूरे परिवार ने पूजा अर्चना की.
कैसा रहा शिवराज का अंतिम दिन मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम आवास छोड़ने के पहले, अपने नए घर में प्रवेश के पहले , सीएम हाउस स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद, गौशाला में कुछ वक्त बिताया ,उसके बाद सीएम हाउस में पदस्थ सुरक्षाकर्मियों से मिले, सुरक्षा कर्मियों ने बाकायदा उन्हें विदाई दी. यह वही लोग थे जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ लगभग 13 साल का समय बिताया था. उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने नए आवास बी 8,74 बगंले की और रवाना हो गए.
शिवराज सिंह चौहान पहले भी इस बंगले में रह चुके हैं एक लंबा समय बिताया शिवराज सिंह चौहान ने, मुख्यमंत्री आवास में, 15 साल के आसपास मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान, इसी दौरान बीच में कांग्रेस की सरकार बनी, कमलनाथ मुख्यमंत्री बने ,उस दौरान शिवराज सिंह चौहान इस बंगले में कुछ दिनों के लिए शिफ्ट हो गए थे. जब उनकी सरकार बनी तो वापस मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए थे .फिलहाल नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जो विंध्य कोठी में रहते हैं, उनका नया पता होने वाला है मुख्यमंत्री आवास.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...