Rewa Today Desk :अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत ऑटो चालक की हुई जमकर पिटाईबीच बचाव करने ट्रैफिक पुलिस वाले को भी एकाध हाथ लग गए शहर के व्यस्ततम अस्पताल चौराहे के पास, उस समय अफरा तफरीह का माहौल निर्मित हो गया, जब एक पुलिस वाले की भी पिटाई हो गई, मामला धोबिया टंकी के पास का, दरअसल एक आटो वाला बिछिया की ओर से अस्पताल चौराहे की और आ रहा था,
उसने जमकर शराब पी रखी थी।काफी तेज रफ्तार से था, उसने एक-एक करके तीन मोटरसाइकिल को ठोकर मारी, मोटरसाइकिल वालों ने कुछ कहा तो ऑटो खड़ी करके उनको पीटने लगा, इसी दौरान स्थानीय लोग भी वहां पर पहुंच गए, और ऑटो वाले की जमकर पिटाई लगा दी, बीच बचाव करने आया ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी ऑटो वाले को नहीं बचा पाया, उसकी भी पिटाई हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल रीवा शहर के बिछिया की ओर से अस्पताल चौराहे की और आने वाला मार्ग 24 घंटे जाम से जूझता रहता है। यहां पर ट्रैफिक बेहद ज्यादा होता है।ऐसे में तेज रफ्तार से वाहन चलाना दुर्घटना को आमंत्रित करता है, ऐसा ही कुछ हुआ आज दोपहर को उस समय जब एक ऑटो वाला शराब के नशे में भीड़भाड वाले इलाके में तेज रफ्तार से ऑटो चला रहा था, इसी दौरान उसकी तेज रफ़्तार ऑटो ने एक-एक करके तीन मोटरसाइकिल को ठोकर मारी, स्थानी लोगों ने ऑटो चालक को रोकने की कोशिश की, ऑटो चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान ज्यादा भीड़ होने की वजह से ऑटो चालक वाहन लेकर भाग नहीं सका।
जिन मोटरसाइकिल को ऑटो चालक ने ठोकर मारी थी जब उन्होंने ऑटो वाले से कहा देख कर चलाओ, बेवजह तुमने ठोकर मार दी शराब पीकर ऑटो क्यों चलाते हो। बस फिर क्या था ,ऑटो चालक बेहद गुस्से में ऑटो से उतरा, ऑटो चालक जमकर शराब पिए हुए था,वह ऑटो से उतर कर मोटरसाइकिल चालकों से वाद विवाद करने लगा, उनसे झगड़ने लगा उनसे मारपीट करने लगा। यह नजारा स्थानीय लोग देख रहे थे, ऑटो चालक अपनी गलती मानने के बजाय लोगों से उलझ रहा था, बस फिर क्या था स्थानीय लोग एकत्रित हुए और सब ने मिलकर ऑटो चालक की जमकर पिटाई लगा दी ,इस दौरान ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही वहां पर पहुंचा उसने ऑटो चालक को बचाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ बेहद गुस्से में थी जिसको भी जिधर से जगह मिल रही थी, ऑटो चालक को पीटने का प्रयास कर रहे थे। इसके चलते कुछ हाथ ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को भी लग गए।
जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिस तरीके से खुलेआम ऑटो चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से ऑटो भागा रहा था, आने जाने वालों को ठोकर मार रहा था, उससे कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। आखिर वजह कोई भी रही हो जिस तरीके का वीडियो सोशल मीडिया मेंजमकर वायरल हो रहा है लोग जमकर मजे ले रहे हैं, कोई ऑटो चालक की बात कर रहा है तो कोई ट्रैफिक पुलिस की।


















































Leave a comment