जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते, दो मुन्ना भाई टीआरएस कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए
Rewa Today Desk : परीक्षा में परीक्षार्थियों को कॉपी लेकर नकल करते तो आपने कई बार देखा होगा ,लेकिन आज हम आपको बताएंगे ऐसे परीक्षार्थियों के बारे में जो अपने रिश्तेदारों की जगह में परीक्षा दे रहे थे। जिसमें से एक लड़का अपने जीजा को बीए की डिग्री दिलाना चाहता था। ग्रेजुएट बनाना चाहता था, तो वहीं दूसरा लड़का अपने चचेरे भाई को बीसीए के बाद एमसीए की डिग्री दिलाना चाहता था। लेकिन रीवा शहर की पहचान जिसे आज पूरा देश जानता पहचानता है, नैक द्वारा ए ग्रेड से सम्मानित किए गए टीआरएस कॉलेज के टीचरों ने उनके किए कराए पर पानी फेर दिया। कॉलेज के टीचरों की अनुभवी आंखों ने हजारों की भीड़ में दो परीक्षार्थियों को पकड़ डाला ।जिनकी फोटो प्रवेश पत्र से नहीं मिल रही थी। जिसके चलते अपने रिश्तेदारों की जगह परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाई पुलिस की हिरासत में पहुंच गए।
हम आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है
दरअसल प्रदेश का भोज विश्वविद्यालय इन दिनों अपनी परीक्षा आयोजित कर रहा है। भोज मुक्त विश्वविद्यालय, से वह लोग परीक्षा देते हैं जो कहीं दाखिला नहीं लेते ,और डिग्री लेना चाहते हैं। भोज विश्वविद्यालय का एक सेंटर रीवा के टीआरएस कॉलेज में बनाया गया है। यहां पर परीक्षा संचालित हुए कुछ ही देर हुए थी, टीचरों ने परीक्षा दे रहे छात्रों के प्रवेश पत्र को मिलना शुरू किया ,उनकी नजर में दो छात्र बेहद संदिग्ध नजर आए, फोटो भी नहीं मिल रही थी, इस बात की जानकारी कॉलेज की प्राचार्य अर्पिता स अवस्थी को दी गई। जिसके चलते टीआरएस कॉलेज के कईअनुभवी टीचर परीक्षा हॉल में पहुंचे, एक-एक करके सभी के प्रवेश पत्र बारीकी से चेक किए गए, प्रवेश पत्र की बारी की से जांच के चलते पकड़ में आ गए दो मुन्ना भाई ,जिसमें से एक अपने चचेरे भाई को एमसीए की परीक्षा दिला रहा था। दूसरा अपने जीजा को बीए की डिग्री।
कौन है यह दोनों मुन्ना भाई
भोज विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित परीक्षा में पकड़े गए मुन्ना भाइयों की पहचान मऊगंज जिले के सुखेंद्र पटेल निवासी हनुमना और सीधी जिले के पुष्पराज सिंह चौहान निवासी कमर्जी के रूप में हुई है। जिनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए दोनों मुन्ना भाइयों को अब पुलिस 420 सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी बनाने जा रही है। पुलिस अब उनकी भी तलाश कर रही है जिनकी जगह यह दोनों परीक्षा दे रहे थे।



क्या कहती हैं प्राचार्य अर्पिता अवस्थी
टीआरएस कॉलेज की प्राचार्या अर्पिता अवस्थी पकड़े गए मुन्ना भाइयों को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताती है कि, हमारे कॉलेज में भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न परीक्षाओं का केंद्र बनाया गया है। हमारे कॉलेज के टीचर पर्यवेक्षक के तौर पर परीक्षा रूम में मौजूद थे, उनके द्वारा प्रवेश पत्र चेक किए जाने के दौरान दो लड़के पकड़े गए हैं। जो दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे थे ।हमने पुलिस को सूचित किया पुलिस आई और दोनों छात्रों को पड़कर ले गई है। एक छात्र एमसीए की परीक्षा में बैठा हुआ था, जिसके प्रवेश पत्र में लगी फोटो उससे मेल नहीं खा रही थी, उसकी पहचान पुष्पराज सिंह के रूप में हुई है, जो अपने चचेरे भाई सज्जन सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था।
वही दूसरा छात्र बीए की परीक्षा के दौरान पकड़ा गया, जिसका नाम सुखेंद्र पटेल है जो कि अपने जीजा रंजीत पटेल की जगह परीक्षा दे रहा था। वह मऊगंज जिले के हनुमान का निवासी है। दोनों को हमने सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया है, जिनके ऊपर 420 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।


















































Leave a comment