इंदौर से सतना आ रही बस पलटी 19 लोग हुए घायल
Madhya-Pradeshrewa todayइंदौररीवा टुडे

rewa today :इंदौर से सतना आ रही बस पलटी 19 लोग हुए घायल

Bus coming from Indore to Satna overturned, 19 people injured

Rewa Today Desk :बीती रात इंदौर से एक बस निकली सतना आने के लिए लेकिन भोपाल से विदिशा बायपास रोड पर आज सुबह 4:00 बजे पलट गई .बस में सवार 29 सवारी में से 19 सवारी इस एक्सीडेंट में घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर माना जा रहा है. बस चालक तेजी से गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है. या फिर कोहरे की वजह से प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है. कोहरा भी एक कारण हो सकता है जिस तरीके से इस समय पूरे देश प्रदेश में ठंड का असर दिखाई दे रहा है .शाम ढलते ही कोहरा छाने लगता है .

उसकी वजह से सड़क पर चल रहे वाहनों के पहिए धीमे हो जाते हैं, या थम से जाते हैं. सामने नजर नहीं आता, ऐसे में एक्सीडेंट की संभावना काफी बढ़ जाती है .इस एक्सीडेंट को इस नजर से भी देखा जा रहा है. फिलहाल दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, भोपाल विदिशा बायपास रोड पर सुबह करीब 4:00 बजे हुए इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिसमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है. इन्हें इलाज के लिए बाहर भेजा गया है. घायलों को किया गया भोपाल रेफर बस एक्सीडेंट में घायल 19 में से 17 लोगों को जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई. वहीं दो घायलों को इलाज के लिए भोपाल भेज दिया गया है. जहां उनको भर्ती करके उनका उपचार भी प्रारंभ कर दिया गया है. जिस तरीके से कोहरा पूरे प्रदेश में असर दिख रहा है, माना जा रहा है ,जनवरी के पहले हफ्ते इस तरीके के और भी हादसे देखने में नजर आ सकते हैं.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...