Thursday , 20 August 2026
    चोरहटा पुलिस द्वारा लग्जरी सफारी कार से गांजा की खेप के साथ तस्करी कर रहे, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
    Madhya-PradeshpoliceRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today : Safari Car से Ganja की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Smuggler arrested with consignment of Ganja in safari car

    Rewa Today Desk :रीवा की चोरहटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिलायन्स पेट्रोल पंप के पास ग्राम अगडाल हाईवे रोड में सफेद रंग की लग्जरी कार सफारी MP 17 CC 1337 से अवैध मादक पदार्थ आ रहा है. पुलिस ने जानकारी मिलते ही चेकिंग लगाई. इस दौरान उसको सफेद रंग की गाड़ी आती दिखाई दी. पुलिस ने गाड़ी रोकी उसकी तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा अवैध मादक पदार्थ गाँजा की खेप कुल 27 किलोग्राम कीमती करीबन 3 लाख रूपये बरामद करने में सफलता मिली. गंजे की तस्करी करने वाले आरोपी वाहन चालक चन्द्रधर व्दिवेदी पिता बहोरलाल व्दिवेदी उम्र 28 वर्ष निवासी बहुरी बाँध थाना चोरहटा रीवा को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ गाँजा की तस्करी से संबंधित अन्य जुड़े हुए व्यक्तियो के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है.

    पुलिस ने यह किया बरामद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गाँजा कुल 27 किलोग्राम कीमती करीबन 3 लाख रूपये बरामद करने के साथ गाँजा की तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की लग्जरी सफारी क्र. MP 17 CC 1337 कीमती करीबन 20 लाख रूपये. बरामद करने में सफलता मिली है.

    इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका निरी.श्रंगेश सिहं राजपूत के अलावा सउनि मनोज बागरी ,प्र.आर. रवि प्रताप सिंह ,आर. राहुल बरसेना , संदीप व्दिवेदी, आर. चन्द्रकान्त अरखेल ,आर.अशोक वर्मा ,आर. दीपक जाटव थाना चोरहटा एवं निरी. विकास कपीस थाना गुढ़ के अलावा
    सायबर टीम के उप निरी. गौरव मिश्रा , उप निरी. सोनल झा ,उप निरी. निशा खूता , आर. शैलेन्द्र दीपांकर ,आर. मंयक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...