Saturday , 28 November 2026
    इंजीनियरिंग कालेज में 3 दिसम्बर को होगी मतगणना
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    Vidhansabha Election : Engineering College में 3 दिसम्बर को होगी मतगणना

    Rewa Today Desk :रीवा तथा मऊगंज जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 दिसम्बर को इंजीनियरिंग कालेज रीवा में होगी। मतगणना प्रात: 8 बजे से आरंभ होगी। मतगणना केन्द्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि उम्मीदवारों तथा प्रेक्षकों की उपस्थिति में प्रात: 7.30 बजे स्ट्रांग रूम खोले जायेंगे। रिटर्निंग आफीसरों द्वारा मतगणना तथा स्ट्रांग रूम खोले जाने की लिखिल सूचना उम्मीदवारों को दी गयी है। स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्हीएम ले जाने के लिए पृथक से दल तैनात किया गया है। अधिकारियों की निगरानी में ईव्हीएम मतगणना कक्ष तक जायेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना दो कक्षों में होगी। शेष सभी विधानसभा की मतगणना के लिए विधानसभावार एक कक्ष निर्धारित किया गया है।

    प्रत्येक कक्ष में किस तरीके के रहेंगे इंतजाम
    प्रत्येक मतगणना कक्ष में 14 टेबुलों में मतगणना होगी। प्रत्येक चक्र में 14 मतदान केन्द्रों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबुल में मतगणना सहायक, माइक्रो प्रेक्षक, सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। सबसे पहले रिटर्निंग आफीसर की टेबुल में डाक मतपत्रों की गणना शुरू होगी। इसके लिए अलग से मतगणना टीम तैनात रहेगी। अंतिम परिणाम मिलने तक मतगणना लगातार जारी रहेगी। प्रत्येक चक्र की गणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग आफीसर द्वारा हस्ताक्षर के बाद इसे इनकोर पोर्टल पर आनलाइन दर्ज कर दिया जायेगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति निर्वाचन आयोग की वेबसाइट तथा एप पर परिणाम देख सकता है। मीडिया सेंटर में भी प्रत्येक चक्र के परिणाम विधानसभावार प्रदर्शित किये जायेंगे। मतगणना केन्द्र में केवल वैध प्रवेश पत्रधारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना की विधानसभावार तथा चक्रवार जानकारी देने के लिए मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है। निर्वाचन आयोग से प्राधिकार पत्र प्राप्त पत्रकारों को मीडिया सेंटर में जाने की अनुमति होगी। मतगणना केन्द्र में उम्मीदवारों तथा उनके मतगणना एजेंटों को प्रवेश करने की अनुमति रहेगी। मतगणना की चक्रवार जानकारी देने के लिए पृथक से टीम तैनात की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर विजेता प्रत्याशी को निर्धारित प्रपत्र में प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Body of a young man found outside a house
    Madhya-Pradesh

    Rewa Today: घर के बाहर मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

    पुलिस जांच में जुटी रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत...

    Agniveer recruitment rally begins in Rewa today
    Rewa

    रीवा में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू

    3500 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट रीवा। भारतीय थल सेना...

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...