Collector inspected two paddy procurement centers,
Collector inspected two paddy procurement centers,
Active NewsCollectorRewaरीवा टुडे

कलेक्टर ने दो धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण खरीदी केन्द्रों में उपार्जन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

Collector inspected two paddy procurement centers, ensure all arrangements for procurement in the procurement centers - Collector

Rewa Today Desk : रीवा जिले भर में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन एक दिसम्बर से आरंभ हो गया है। सहकारी समितियों द्वारा गोदाम स्तर पर बनाए गए खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुढ़ तहसील में दो खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के समीप खरीदी केन्द्र गुढ़ तथा भैरवबाबा खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केन्द्रों में उपार्जन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किसानों को धान उपार्जन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने भण्डारित कराएं। तौल कांटों का मापतौल विभाग से सत्यापन कराएं। खरीदी केन्द्रों में उपार्जित धान के सुरक्षित भण्डारण तथा पानी से बचाव की व्यवस्था अवश्य करें। उपार्जित धान की मिलिंग के लिए मिलर्स से अनुबंध कर दिए गए हैं। खरीदी केन्द्र से अनुबंधित मिलर्स धान का उठाव करेंगे। एसडीएम उपार्जन से जुड़े अधिकारियों तथा मिलर्स के साथ बैठक करके उपार्जित धान का नियमित उठाव सुनिश्चित करें। राजस्व खाद्य तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें। उपार्जन में किसी भी तरह की अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। केवल पंजीकृत किसानों से ही अच्छी गुणवत्ता की धान की खरीद करें। किसानों को उपार्जित धान का समय पर भुगतान कराएं।

कलेक्टर के साथ यह रहे उपस्थित निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर रामनिवास सिकरवार, एसडीएम गुढ़ संजय जैन, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

Rewa

रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

IndiaRewa

Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...