प्रियंका गांधी
(रीवा समाचार)BJPBreakingMadhya-PradeshPoliticsRewaकांग्रेसरीवा टुडे

Rewa today :कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 9 तारीख को सुबह 10:30 बजे Rewa के SF मैदान में

Congress leader Priyanka Gandhi on 9th at 10:30 am in SF ground of Rewa.

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 9 तारीख को सुबह 10:30 बजे रीवा के एसएएफ मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी

Rewa Today Desk : रीवा जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रताप भानू शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रीवा के एसएएफ मैदान में श्रीमती प्रियंका एक जनसभा को संबोधित करेंगे इस मैदान में इसके पहले गांधी परिवार के प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी, उनके पिता राजीव गांधी एवं माता सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी सभा कर चुके है, लेकिन प्रियंका गांधी पहली बार रीवा की धरती पर आ रही। प्रियंका गांधी भी एसएएफ मैदान में सुबह 10.30 बजे से जनसभा करेंगी। ऐसे में एक बार फिर रीवा का एसएएफ मैदान गांधी परिवार के विचारों का गवाह होगा।

क्या है प्रियंका गांधी का कार्यक्रम, ऐसा है प्रियंका का रूटचार्ट
कांग्रेस रीवा जिला प्रभारी प्रताप भानू शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 9 नवंबर को सुबह सतना हवाई
पट्टी पर उतरेंगी। यंहा से वे हेलीकॉप्टर द्वारा रीवा के एसएएफ
मैदान पहुंचेगी. जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाए जाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेगी।

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भानु प्रताप शर्मा ने प्रियंका गांधी के
रीवा दौरे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी
का रीवा दौरा 9 नवंबर को प्रस्तावित है। वे सुबह 11:00 बजे रीवा पहुंच रही हैं।

जहां वे एसएएफ मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेगी। वे रीवा के 8 विधानसभा सहित विंध्य क्षेत्र में
कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील
करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी पहली बार रीवा आ रही
है, जिसके चलते विंध्य क्षेत्र के लोग प्रियंका का स्वागत करेंगे तो
वहीं कांग्रेस पार्टी के लोग उनके स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत, प्रदेश महासचिव एवं संगठन मंत्री समन्वयक गुरमीत सिंह मंगू जी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
(रीवा समाचार)

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

(रीवा समाचार)

नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...