If I get the blessings of the public, I will make Semaria an ideal assembly: Abhay Mishra
BJPMadhya-PradeshPoliticsRewarewa todayकांग्रेसरीवा टुडे

Rewa Today : जनता का आशीर्वाद मिला तो सेमरिया को बनाऊंगा आदर्श विधानसभा : अभय मिश्रा

If I get the blessings of the public, I will make Semaria an ideal assembly: Abhay Mishra

Rewa Today Desk : कांग्रेस पार्टी के सेमरिया विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने जनसंपर्क के दौरान विभिन्न गांवो में लोगों ने कांग्रेस को जीत दिलाने का लिया संकल्प
जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने विभिन्न गांव के जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा कि अगर आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो आने वाले दिनों में इस विधानसभा को मध्य प्रदेश की सबसे आदर्श विधानसभा बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि पिछले 5 साल के दौरान जिस तरह की स्थितियां बनाई गई उससे यह क्षेत्र काफी पीछे चला गया है। इन्होंने आम जनता से वायदा किया है कि मैं संकल्पित भाव से काम करूंगा और इस विधानसभा क्षेत्र में विकास की गतिविधियों को तेजी से बढ़ाऊंगा। कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेजी से प्रारंभ है उन्हें लोगों का जन समर्थन भी मिल रहा है। गांव गांव में उत्साहित जनता उनके आने की प्रतीक्षा करती है और उनसे मिलने के लिए बेताब रहती है।


इस इलाके में किया अभय ने जनसंपर्क सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने गढ़वा टोला, जोधी डाडी, चकदही, हरदिहा , कुम्हरा, जुड़वानी , देवरी , सकरजिमा, अतरी, कटाई, बधरा, दुआरी, देव गांव , चित्ती, आदि गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भी आश्वस्त किया है कि इस इलाके में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए वह पूरी ताकत लगाएंगे. चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी का लोगों ने स्वागत किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...