मतगणना के लिए सभी आठ विधानसभा में आठ सामान्य प्रेक्षक तैनात निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में होगी मतगणना
Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :मतगणना के लिए सभी आठ विधानसभा में आठ सामान्य प्रेक्षक तैनात निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में होगी मतगणना

Eight general observers have been deployed in all the eight assemblies for counting of votes. Counting of votes will take place in the presence of observers appointed by the Election Commission.

Rewa Today Desk :रीवा तथा मऊगंज जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तीन दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा में आरंभ होगी। मतगणना के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।

प्रेक्षक की अनुसंशा के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि सामान्य प्रेक्षक श्री केएन रमेश विधानसभा क्षेत्र सिरमौर, डॉ अश्वनी शर्मा विधानसभा क्षेत्र सेमरिया, श्री धीरेन्द्र सिंह विधानसभा क्षेत्र त्योंथर, श्री सुहास कृष्ण दिवासे विधानसभा क्षेत्र मऊगंज, श्री विनीत कुमार विधानसभा क्षेत्र देवतालाब, श्री विपुल साइकिया विधानसभा क्षेत्र मनगवां, श्री अभय सिंह विधानसभा क्षेत्र रीवा तथा श्री के विनायकम विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में तैनात रहेंगे। सभी प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग आफीसर तैनात कर दिए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश Rewa Today Desk...