समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन एक दिसम्बर से रीवा जिले में 69 खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से होगा धान का उपार्जन
CollectorMadhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन एक दिसम्बर से रीवा जिले में 69 खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से होगा धान का उपार्जन

Paddy will be procured at support price from December 1. Paddy will be procured from December 1 in 69 procurement centers in Rewa district.

Rewa Today Desk :किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन एक दिसम्बर से किया जाएगा। धान उपार्जन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 69 केन्द्र स्थापित कर दिए गए हैं। जिले में 71877 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीयन कराया है। इनका सत्यापन किया जा चुका है।


कलेक्टर ने बताया कि एफएक्यू धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड ए के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। धान खरीदी के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में तौल कांटे एवं बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जाएगा। पंजीकृत किसान अपनी धान बेचने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से अथवा एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर से दिनांक और समय का निर्धारण करके स्लॉट बुक कर सकते हैं।

स्लॉट बुकिंग की सुविधा आरंभ हो गई है। धान का उपार्जन करने के लिए खरीदी केन्द्र आते समय किसान असुविधा से बचने के लिए अपने पंजीयन की रसीद, स्लॉट बुकिंग पावती, आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल अपने साथ रखें। उपार्जन केन्द्र प्रभारी तथा किसान द्वारा बायोमेट्रिक अथवा ओटीपी सत्यापन के बाद ही खरीदी की पावती जारी होगी। इसे किसान अपने पास सुरक्षित रखें। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक को सभी खरीदी केन्द्रों में उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...