Saturday , 28 November 2026
    मशहूर कव्वाल चांद कादरी रीवा में
    (रीवा समाचार)Active NewsRewa

    Breaking Rewa :मशहूर कव्वाल चांद कादरी रीवा में फोर्ट रोड में अशोक बाबा की मजार में कव्वाली पेश करेंगे

    रीवा का फोर्ट रोड मशहूर है ज्वेलरी की दुकानों के लिए अपनी पुरानी शानो शौकत के लिए इसी रोड में आगे रीवा शहर का अति प्राचीन किला भी मौजूद है इसी रोड में कई बुजुर्गों की मजार ए भी मौजूद है उन्हीं में से एक हैं अशोक बाबा किसी जमाने में किले के नजदीक शाह भोलन और शंकर शाह रहा करते थे उन्हीं के परम शिष्य हुआ करते थे अशोक बाबा ऐसा कुछ इलाके के पुराने लोग बताया करते हैं आज भी अशोक बाबा की मजार के पास जहां पर वह रहा करते थे अशोक का एक पेड़ मौजूद है लोगों की आस्था मान्यता है यहां पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं दूर हो जाती हैं जिसके चलते साल भर यहां पर बाबा के मानने वाले चाहने वाले मौजूद रहते हैं आज बाबा का उर्स पिछले 3 दिनों से यहां पर बाबा के चाहने वाले बाबा की सुबह फज्र नमाज़ के बाद से ही सेवा में जुट जाते हैं यह सिलसिला आमतौर पर साल भर चलता है लेकिन बाबा के उर्स के मौके पर 3 दिन बेहद खास होते हैं आज तीसरा दिन है देश के मशहूर कव्वाल चांद कादरी जिन्होंने पिछले दिनों दिल्ली के उपराष्ट्रपति की विदाई समारोह में शानदार कव्वाली पेश की थी जिसको सुनने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनिया गांधी सहित तमाम बड़े नेता भी मौजूद थे ऐसे चांद कादरी आज फोर्ट रोड में मौजूद हैं उर्स के आयोजक नन्नूभाई ने रीवा शहर के तमाम लोगों से फोर्ट रोड पहुंचने की गुजारिश करते हुए मशहूर कव्वाल चांद कादरी को सुनने की अपील की है

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Agniveer recruitment rally begins in Rewa today
    Rewa

    रीवा में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू

    3500 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट रीवा। भारतीय थल सेना...

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...