Business

Gold silver price: लगातार दूसरे दिन सोना – चांदी कि कीमतों में भारी गिरावट, गोल्ड खरीदने के लिए सुनहरा मौका, जानिए आज के भाव

सोने-चांदी की कीमतों में आज (14 नवंबर) बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,316 रुपये घटकर 73,944 रुपये पर आ गया। इससे पहले इसका भाव 75,260 रुपये प्रति दस ग्राम था।

चांदी के भाव में भी आज गिरावट आई। यह 2,189 रुपये घटकर 87,558 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले चांदी 89,747 रुपये पर थी। 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपये और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पिछले 15 दिनों में 24 कैरेट सोना 5,737 रुपये (7%) प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। 30 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, जो अब 73,944 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी 23 अक्टूबर को 99,151 रुपये पर पहुंच गई थी, जो अब 87,558 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत – Gold silver price

  • दिल्ली: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 69,500 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 75,800 रुपये है।
  • मुंबई: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 69,350 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 75,650 रुपये है।
  • कोलकाता: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 69,350 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 75,650 रुपये है।
  • चेन्नई: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 69,350 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 75,650 रुपये है। • भोपाल: 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,400 रुपये और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 75,700 रुपये है.

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

प्रमाणित सोना ही खरीदें

    हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है। इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। यह नंबर अल्फ़ान्यूमेरिक होता है यानी कुछ इस तरह – AZ45241 हॉलमार्किंग के ज़रिए किसी भी सोने का कैरेट पता लगाना संभव है।

    कीमत की क्रॉस चेकिंग करें

      सोने का सही वज़न और उसकी कीमत की जाँच खरीदारी के दिन कई स्रोतों (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से करें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जाते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।

      नकद भुगतान न करें, बिल लें

        सोना खरीदते समय नकद भुगतान के बजाय UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के ज़रिए भुगतान करना बेहतर होता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। अगर आपने ऑनलाइन ऑर्डर किया है, तो पैकेजिंग ज़रूर चेक करें।

        Leave a comment

        Leave a Reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *