Saturday , 29 August 2026
    In Mauganj, the Collector heard 74 applications during the public hearing.
    मऊगंज

    Mauganj जनसुनवाई में कलेक्टर ने 74 आवेदनों पर की सुनवाई

    In Mauganj, the Collector heard 74 applications during the public hearing.

    || मऊगंज || कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर द्वारा 74 आवेदकों की समस्यायें सुनीं गई। उन्होंने हर्दी नंबर एक निवासी तुलसी प्रसाद शुक्ला के बटवारा, नामांतरण व नक्शा तरमीम के आवेदन पर नायब तहसीलदार शाहपुर को तथा दुबगवां 488 के निवासियों द्वारा आम रास्ता बहाल किये जाने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को आवश्यक कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। 

    कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिक श्यामकरण सिंह निवासी सगरा के जमीन पर कब्जा किये जाने के आवेदन पर तहसीलदार देवतालाब को स्थल निरीक्षण करने, दुबगवां 488 निवासी दशरथ प्रसाद कुशवाहा के दबंग व्यक्ति द्वारा शासकीय तालाब व शासकीय हैण्डपंप को अवैध रूप से अधिकारिता में लेने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को स्थल में जाकर जांच करने व निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने लवकुश विश्वकर्मा डिहिया के सहायता राशि प्रदान करने के आवेदन पर सीईओ जनपद को, कमलेश कुशवाहा निवासी बमुरिहा के सुरक्षा प्रदान करने के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को व श्यामलाल साकेत निवासी भगदेवा के शासकीय संपत्ति को निजी उपयोग में लेने के आवेदन पर सीईओ जनपद हनुमना को जांचकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार सावित्री साकेत खटखरी निवासी के बेदखली के आवेदन पर तहसीलदार खटखरी को तथा सुभाष कुमार द्विवेदी नया गांव के बसीयत निरस्त करने के आवेदन पर तहसीलदार हनुमना को कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में दिये गये।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    मऊगंज

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची में 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ मऊगंज...

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
    मऊगंज

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

    Rewa Today Desk : मऊगंज, 18 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...