Saturday , 19 September 2026
    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    मऊगंज

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    Standing Committee Meeting Concludes

    मतदाता सूची में 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ

    मऊगंज 19 मई 2026. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगरीय निकाय तथा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम की रूपरेखा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की गई और इसके विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 15 मई को किया गया। मतदाता सूची को त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए नागरिकों से दावे और आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं।

    मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने, संशोधन करने अथवा किसी भी प्रकार के दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए 15 मई से 25 मई तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान संबंधित मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थलों पर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि को मतदाता सूची का वितरण भी किया गया। बैठक मे एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी , प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी ने सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    In Mauganj, the Collector heard 74 applications during the public hearing.
    मऊगंज

    Mauganj जनसुनवाई में कलेक्टर ने 74 आवेदनों पर की सुनवाई

    || मऊगंज || कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन...

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
    मऊगंज

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

    Rewa Today Desk : मऊगंज, 18 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...