प्रधानमंत्री ने पांच राज्यों के चुनाव में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 14 सभाएं की, इसके अलावा रोड शो भी किया, मणिपुर में नहीं की एक भी सभा.
IndiaMadhya-PradeshPoliticsrewa todayराष्ट्रीयरीवा टुडे

rewa today :PM ने पांच राज्यों के चुनाव में MP में सबसे ज्यादा 14 सभाएं की, इसके अलावा रोड शो भी किया, मणिपुर में नहीं की एक भी सभा.

PM held the maximum number of 14 meetings in MP in the elections of five states, apart from this he also did road shows, but did not hold even a single meeting in Manipur

RewaToday Desk : तेलंगाना में आज वोटिंग हो रही है, पिछले कुछ दिनों से देश के पांच राज्यों में चुनावी माहौल जोर-शोर से चल रहा था. सभी बड़े दलों के नेता लगातार अपनी अपनी पार्टी को जीतने के लिए चुनाव अभियान चल रहे थे. जनसभाएं कर रहे थे ,रैलियां कर रहे थे, रोड शो कर रहे थे, हर हालत में अपनी पार्टी को इन पांच राज्यों में जीतना चाहते थे.


इन पांच राज्यों में हुए थे चुनाव आज तेलंगाना में वोटिंग हो रही है. इसके पूर्व राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और मणिपुर में वोटिंग हो चुकी है तेलंगाना की वोटिंग के बाद 3 दिसंबर को काउंटिंग की जाएगी. और उसी के बाद यह तय हो जाएगा किस इलाके से कौन सा विधायक जीता, किस पार्टी ने चुनाव जीता, किस प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है. अब सबको इंतजार है 3 दिसंबर का हर व्यक्ति जानना चाहता है तेलंगाना मणिपुर राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनने जा रही है.


सबसे पहले छत्तीसगढ़ में हुई वोटिंग पांच राज्यों के चुनाव में चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए अलग-अलग तारीख निर्धारित की थी. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीट थी, 20 सीटों के लिए मतदान 7 नवंबर को यहां पर हुआ था, इसी दिन मिजोरम में भी विधानसभा के चुनाव कराए गए थे. यहां 40 विधानसभा की सीट हैं. उसके बाद 17 नवंबर को मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए भी मतदान संपन्न कराया गया था. राजस्थान में 27 नवंबर को मतदान कराया गया.


प्रधानमंत्री की किस राज्य में कितनी रेलिया हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात की जाए तो उन्होंने पांचो राज्यों में केवल मिजोरम को छोड़कर जमकर प्रचार प्रसार किया. मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 14 चुनावी जनसभाएं की. प्रधानमंत्री की सबसे पहली रैली छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी इसके बाद नंबर आता है . राजस्थान का यहां पर प्रधानमंत्री ने 12 जनसभाओं को संबोधित किया .तेलंगाना में प्रधानमंत्री ने आठ चुनावी जनसभा को संबोधित किया. हैदराबाद में रोड शो भी किया. छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ने 6 जनसभाएं की थी अब देखना है प्रधानमंत्री की जनसभाओं के बाद जहां-जहां उन्होंने प्रचार प्रसार किया भारतीय जनता पार्टी को उसका कितना लाभ मिलता है. यह देखने लायक रहेगा हालांकि प्रधानमंत्री की जनसभा में जमकर भीड़ उमड़ी.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आधुनिक युग में टेलीविजन (TV) का महत्व लगातार बढ़ रहा है
India

आधुनिक युग में टेलीविजन (TV) का महत्व लगातार बढ़ रहा है

आधुनिक युग में टेलीविजन (TV) का महत्व लगातार बढ़ रहा है क्योंकि...

₹10,000 से ₹20,000 के बीच बेस्ट मोबाइल फोन:
BusinessIndia

₹10,000 से ₹20,000 के बीच बेस्ट मोबाइल फोन

10,000 से ₹20,000 के बीच बेहतरीन फीचर्स (5G कनेक्टिविटी, अच्छी बैटरी लाइफ...

₹5,000 से ₹10,000 के बीच बेस्ट मोबाइल फोन
India

₹5,000 से ₹10,000 के बीच बेस्ट मोबाइल फोन

₹5,000 से ₹10,000 के बजट में अभी Redmi A4 5G (₹8,500 के...

किसान अब जैविक खेती (Organic Farming) की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं
India

किसान अब जैविक खेती (Organic Farming) की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं

रसायनिक खादों और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों को समझकर किसान अब जैविक खेती...