It will rain in Rewa for several days, know when it will rain
Active NewsBreakingRewaरीवा टुडे

Rewa में कई दिनों तक होगी बारिश जानिए कब होगी बारिश

It will rain in Rewa for several days, know when it will rain

Rewa Today Desk : मौसम विभाग की माने तो रीवा में 28 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है, उसके बाद 2 दिन तक बारिश का सिलसिला रुकने के बाद एक बार फिर प्रारंभ होगी. 30 नवंबर और 1 दिसंबर को जिले में तेज बारिश हो सकती है. आगामी आने वाले दिनों में मौसम विभाग ऐसा पूर्वानुमान लगाकर चल रहा है. मौसम का पूर्वानुमान अगर सही साबित हुआ तो, दिसंबर का पहला हफ्ता रीवा में कड़ाके की ठंड लेकर आएगा.


27 नवंबर को कैसा रहा मौसम मौसम विभाग का अनुमान इन दिनो लगातार काफी सटीक बैठ रहा है. आज के यानी की 26 नवंबर के मौसम की बात की जाए तो ,आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा. आज हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रही. हवा उत्तर पूर्व दिशा की ओर चली. धूप 0:23 मिनट एवं सुबह की आद्रता 97, और शाम की आद्रता 46 प्रतिशत रही, यह तो रहा आज के मौसम का हाल, कल से मौसम बिल्कुल बदल जाएगा, मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी इसी और इशारा कर रही है. फिलहाल मौसम का रुख लगातार बदलते दिखाई दे रहा है. आसमान मे बादल का डेरा नजर आ रहा हैं. जो इस और इशारा कर रहे हैं .आगामी आने वाले दिनों में वह बरस भी सकते हैं.


मौसम के बदलने की क्या है वजह

मध्य प्रदेश के साथ रीवा में मौसम बदलने का कारण अफगानिस्तान और ईरान है. यहां से हजारों किलोमीटर दूर होने के बावजूद भी वहां से चल रही पश्चिमी विक्षोभ वाली हवा गुजरात राजस्थान से होकर गुजर रही है. जिसका असर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी दिखाई पड़ रहा है. मौसम वैज्ञानिक मानकर चल रहे हैं 28 नवंबर की बारिश के बाद, 30 नवंबर और एक दिसंबर की बारिश होने के बाद रीवा शहर का मौसम तेजी से बदल जाएगा. रीवा जिला ठंड के आगोश में समा जाएगा. रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाएगा. माना जा सकता है. आने वाला दिसंबर माह मे रीवा शहर में तेज ठंड का असर नजर आयेगा.
मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...