Saturday , 31 October 2026
    Counting of votes will be held in Rewa's Engineering College on December 3. Collector and SP inspected
    Counting of votes will be held in Rewa's Engineering College on December 3. Collector and SP inspected
    Active NewsBreakingCollectorRewaमऊगंजरीवा टुडे

    Rewa के Engineering College में तीन दिसम्बर को होगी मतगणना Collector और SP ने किया निरीक्षण

    Counting of votes will be held in Rewa's Engineering College on December 3. Collector and SP inspected

    Rewa Today Desk : रीवा एवं मऊगंज जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 दिसम्बर को इंजीनियरिंग कालेज रीवा में होगी। उम्मीदवारों तथा प्रेक्षकों की उपस्थिति में प्रात:7.30 बजे स्ट्रांग रूम खोले जायेंगे। मतगणना प्रात: 8 बजे से आरंभ होगी। मतगणना केन्द्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्हीएम ले जाने के लिए पृथक से दल तैनात किया गया है। अधिकारियों की निगरानी में ईव्हीएम मतगणना कक्ष तक जायेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना दो कक्षों में होगी। शेष सभी विधानसभा की मतगणना के लिए विधानसभावार एक कक्ष निर्धारित किया गया है।प्रत्येक मतगणना कक्ष में 14 टेबुलों में मतगणना होगी। प्रत्येक चक्र में 14 मतदान केन्द्रों की गणना की जाएगी। मतगणना केन्द्र में केवल वैध प्रवेश पत्रधारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

    एसपी कलेक्टर ने इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया


    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल तथा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह आज मतगणना स्थल इंजिनियरिंग कालेज पहुंच कर सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयश गोखले, सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी, ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    मऊगंज

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर मऊगंज।...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...