Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : पत्रकारों को मिलेगी डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्राधिकार पत्र प्राप्त पत्रकार 5 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Journalists will get the facility of voting through postal ballot

Rewa Today Desk : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पत्रकारों के कार्य को अति आवश्यक सेवा में शामिल
करते हुए उन्हें लोकसभा निर्वाचन 2024 में डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा दी जा रही है। रीवा संसदीय क्षेत्र
की मतदाता सूची में शामिल पत्रकारों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा
निर्धारित फार्म 12 डी में 5 अप्रैल को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन पत्र के साथ स्वयं
के मतदाता परिचय पत्र ईपिक कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

लोकसभा निर्वाचन के कवरेज के
लिए जिन मीडिया कर्मियों को निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं उन्हीं पत्रकारों को डाक
मतपत्र से मतदान के लिए आवेदन की सुविधा दी गई है। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय रीवा से दो अप्रैल को
दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे की अवधि में पत्रकार बंधु अपने प्राधिकार पत्र तथा फार्म 12 डी प्राप्त कर लें। फार्म
12 डी में आवश्यक पूर्ति करके उसे 5 अप्रैल को शाम 5 बजे तक संभागीय जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध करा
दें। जिससे डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...