Politics

एमपी के इन विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ मतदान, कांग्रेस प्रत्याशी को उठा ले गई पुलिस, जानिए उपचुनाव अपडेट – MP News

MP News: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ​​की पत्नी ने बताया- पुलिस ने मुकेश को वोट डालने से पहले ही हिरासत में ले लिया। 4-5 पुलिस वाहन आए और उसे साथ ले गए। वहीं, कराहल टीआई भरत सिंह ने बताया कि सुरक्षा कारणों से मुकेश मल्होत्रा ​​को साथ ले जाया गया है। उसे पुलिस वाहन में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कराया जाएगा। बुधनी में भाजपा से रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से राजकुमार पटेल प्रत्याशी हैं। वहीं, विजयपुर में भाजपा ने मंत्री रामनिवास रावत और कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा ​​को मैदान में उतारा है। विजयपुर में कुल 11 और बुधनी में 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों सीटों पर 5 लाख 22 हजार मतदाता हैं।

विजयपुर उपचुनाव प्रत्याशी – MP News

रामनिवास रावत (64 वर्ष) पोस्ट ग्रेजुएट, 6 बार विधायक, दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने। 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। 8 जुलाई को मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए। दो दिन बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

मुकेश मल्होत्रा ​​(42 वर्ष) भाजपा में थे, टिकट न मिलने पर 2023 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा। वे तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा सरकार में वे सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। रामनिवास रावत 18,059 वोटों से जीते।

बुधनी उपचुनाव प्रत्याशी

रमाकांत भार्गव (71 वर्ष) 2019 में विदिशा सीट से सांसद थे। शिवराज सिंह चौहान के करीबी थे। मार्कफेड के चेयरमैन थे। अपेक्स बैंक के डायरेक्टर थे। शिक्षा: 12वीं

डॉ. राजकुमार पटेल (61 वर्ष) एम.एससी, एलएलबी, पीएचडी 1984 में एमवीएम कॉलेज, भोपाल के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव रहे। 1993 में बुधनी से विधायक रहे। वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
पिछले चुनाव का परिणाम शिवराज सिंह चौहान 1,04,974 वोटों से जीते।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड में नया भूमि कानून लागू
IndiaPolitics

उत्तराखंड में नया भूमि कानून लागू: बाहरी लोग अब 11 जिलों में नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि

Rewa Today Desk : उत्तराखंड सरकार ने राज्य की संस्कृति और प्राकृतिक...