IndiaPolitics

Modi Cabinet Meeting: छात्रों और किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी कैबिनेट ने लिए अहम फैसले देखें क्या?

Modi Cabinet Meeting Good news for students and farmers, see the important decisions taken by Modi Cabinet

Modi Cabinet Meeting: केंद्र सरकार ने किसानों और कृषि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन बनाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने छात्रों के लिए ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ योजना शुरू करने का फैसला लिया है। इससे हर स्तर के छात्रों को बड़ी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं, इस योजना के तहत विश्वस्तरीय पत्रिकाओं की पूलिंग और कॉमन सब्सक्रिप्शन का भी प्रावधान होगा।

छात्रों के लिए वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन

मंत्री वैष्णव ने आगे कहा, ‘युवाओं और छात्रों के लिए आज लिया गया सबसे बड़ा फैसला है- ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’। हम सभी जानते हैं कि शोध के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रकाशनों की आवश्यकता होती है जो बहुत महंगे होते हैं और इसलिए पीएम ने इसे नए रूप में बदल दिया है। सभी विश्वविद्यालय अपने संसाधनों को साझा करेंगे। सभी विश्वस्तरीय पत्रिकाएँ लाई जाएंगी,उनका सब्सक्रिप्शन लिया जाएगा और फिर उन्हें देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

किसानों के लिए लिया गया बड़ा फैसला

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आज इस संबंध में एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में भूमि को रसायनों से मुक्त रखने की बहुत आवश्यकता है, इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 2,481 करोड़ रुपये है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

India

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन की समीक्षा

भारतीय क्रिकेट का नया उभरता सितारा REWA TODAY DESK : भारतीय क्रिकेट...

India

चोर गिरोह गिरफ्तार एक पर आठ दूसरे पर 12 तो तीसरे पर 18 मामले पहले से दर्ज हैं।

इनके पास से आठ लाख का माल हुआ जप्त ज्वेलर्स दुकान में,...

India

अवैध नशीली कफ सिरप का व्यापार करने वाले पति-पत्नी पुलिस की हिरासत में

,930 सीसी नशीली कर कफ सिरप 1,70,000 नगद बरामद रीवा में पति-पत्नी...

India

बारात घर संचालकों के करोड़ों रुपए डूब गए,

उनके अनुसार अनाथालय की जमीन में बने थे उनके बारात घर, प्रशासन...