मनिकवार का ऐतिहासिक स्कूल गिरने के कगार पर उचित कार्यवाही का ज्ञापन सौंपा
(रीवा समाचार)Rewa

Rewa News :मनिकवार का ऐतिहासिक स्कूल गिरने के कगार पर उचित कार्यवाही का ज्ञापन सौंपा

मनिकवार स्कूल की समस्याओं को लेकर सरपंच महा संघ एवं अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस संघर्ष परिषद के अध्यक्ष राजकुमार सिंह तिवारी ने ऐतिहासिक विंध्य के गौरव स्वर्गीय ब्रजराज सिंह तिवारी स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल मनिकवार विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री को संभागायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि यह विद्यालय सन 1971 में स्थापित हुआ था । जिसे स्थापित करवाने में विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्वर्गीय ब्रजराज सिंह तिवारी के भगीरथ प्रयास एवम अमूल्य योगदान था ।जो कई समस्याओं से जूझ रहा है जिनमें इस विद्यालय का भवन पूरी तरह से जर्जर एवम क्षतिग्रस्त हो चुका है जो कभी भी पूरी तरह से धराशाई हो सकता है ।विद्यालय में लगभग 800 छात्र छात्राएं शिक्षक कर्मचारी रहते हैं जिनका जीवन अत्यधिक खतरे में है छात्राओं छात्रों एवं स्टाफ हेतु शौचालय प्रयोगशाला लाइब्रेरी कंप्यूटर कॉमन रूम स्टाफ रूम खेल सामग्री एवं उपकरण का नितांत अभाव है जिसके कारण पठन-पाठन खेलकूद आदि गतिविधियां प्रभावित है। विद्यालय की जमीन में चारों ओर सरहंगो द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है । अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए खेल के मैदान में काफी गड्ढे घास वगैरह हैं जिस कारण खेल गतिविधियां प्रभावित है ।अतः विद्यालय भवन की मरम्मत कराया जाना अतिक्रमण को मुक्त करा बाउंड्री वाल का निर्माण कराए जाने एवं खेल गतिविधियों हेतु स्टेडियम निर्माण कराया जाना आवश्यक है। साथ ही साथ विद्यालय के पश्चिम में नवीन भवन का निर्माण किया गया है जो दो मंजिला स्वीकृत हुआ था ।किंतु सिर्फ एक मंजिल बना है बाकी का पता नहीं जिस कारण पूरी कक्षाएं नहीं संचालित हो पा रही हैं ।तो दूसरी मंजिल काअविविलंब निर्माण कराया जाए। विद्यालय की जमीन सीतापुर रोड साइड में लगभग 300 फीट लंबी है जिसने दुकान निर्माण करवाने से स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होगा साथ ही साथ विद्यालय की आमदनी भी बढ़ेगी जिसे विद्यालय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने में घनश्याम सिंह रामरतन सिंह तिवारी प्रकाश सिंह गहरवार अनामिका ओझा अखिलेश सिंह तिवारी राजकुमारी सनेह नीलम चतुर्वेदी सरोज कुशवाहा सरोज सम्राट प्रिया सिंह रुद्र सिंह गहरवार आदि गणमान्य नागरिक अधिवक्ता शिक्षक बुद्धिजीवी गण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...