Sunday , 13 September 2026
    बिग बॉस में आया नया मोड़ अंकिता और ईशा को छोड़कर सब खतरे में जानिए क्यों
    Bollywoodrewa todayरीवा टुडे

    rewa today :बिग बॉस में आया नया मोड़ अंकिता और ईशा को छोड़कर सब खतरे में जानिए क्यों

    New twist in Bigg Boss, everyone is in danger except Ankita and Isha, know why

    Rewa Today Desk :सलमान खान का बिग बॉस अपने तरह का सबसे बड़ा रियलिटी शो. दर्शकों के बीच में जबरदस्त उत्साह, हर हफ्ते घर में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसको लेकर दर्शकों के बीच में उत्सुकता बरकरार रहती है. अब आगे क्या होगा, ऐसा ही कुछ होने वाला है बिग बॉस के घर में जब 9 में से सात लोग नॉमिनेट हो जाएंगे घर से बेघर होने के लिए.
    आखिर ऐसा क्यों होने वाला है बिग बॉस के घर में बिग बॉस के घर में कुछ भी हो सकता है. दर्शक भी यह मान कर चल रहे हैं. इस बार तो बिग बॉस भी खेल रहे हैं. जिससे बिग बॉस में रोचकता और बढ़ गई है. बनते बिगड़ते रिश्तों में बिग बॉस ने इस बार पूरी तरीके से दरार डालने की कोशिश की. जिसमें बिग बॉस कामयाब भी रहे, बिग बॉस ने इस बार अपने साथी घर वाले को बचाने की जिम्मेदारी दूसरे साथी को दे दी. लेकिन साथियों ने अपने साथी को बचाने की जगह उनको ही घर से बाहर निकालने के लिए नॉमिनेट कर दिया. जिसकी शुरुआत की प्रियंका की बहन मन्नारा चोपड़ा ने.

    किस तरीके से सात लोग हुए नॉमिनेट इस बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया बेहद रोचक थी. बिग बॉस के घर में एक साथी को दूसरे साथी को बचाना था. लेकिन मन्नारा चोपड़ा ने विक्की जैन और आयशा खान को घर से बाहर निकालने के लिए पहल करते हुए उन्हें नॉमिनेट कर दिया. बस फिर क्या था, मनारा के बाद अरुण ने भी विक्की आयशा के साथ मुनव्वर और ईशा मालवीय को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया. अरुण के बाद ईशा ने अभिषेक ,समर्थ ने आयशा ,मुनव्वर और अभिषेक को नॉमिनेट किया. इस तरीके से एक-एक करके सात लोग घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हो गए. आयशा खान को ईशा मालवीय, समर्थ, जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी और विक्की जैन ने आयशा अरुण और अभिषेक मुनव्वर ने आयशा, अरुण और समर्थ अभिषेक ने अरुण, समर्थ और ईशा को बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया . जिसके चलते घर में जमकर झगड़ा हुआ.
    किसके किसके बीच हुआ झगड़ा झगड़े की बात की जाए तो नॉमिनेशन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद मुनव्वर ,आयशा, विकी, मनारा चोपड़ा में जमकर झगड़ा होते नजर आएगा. शो में मुनव्वर हमेशा ही आयशा से बात करते समय उन्हें कॉन्फिडेंट करते थे. वह उनकी पहली प्रायोरिटी रहेगी, वहीं विकी और मनारा के बीच भी गहरी बॉन्डिंग नजर आ रही थी. लेकिन नॉमिनेशन की प्रक्रिया ने दोस्तों को दुश्मन में बदलते देर नहीं की.
    अंकित आखिर क्यों बच गई बिग बॉस का फॉर्मेट ही कुछ इस तरीके का है. जिसका फायदा मिला बिग बॉस के घर के अंदर अंकिता लोखंडे को. क्योंकि अंकित घर की कप्तान है. जिसकी वजह से बिग बॉस ने पहले घोषित कर दिया था. नॉमिनेशन की प्रक्रिया से अंकिता को दूर रखा जाएगा. जिसकी वजह से अंकित पूरी तरीके से सुरक्षित .लेकिन 9 में से सात लोग का नॉमिनेशन शो के अंतिम पड़ाव में हर दिन रोचकता आ रही है. दिन प्रतिदिन रोमांच बढ़ता चला जा रहा है. माना जा रहा है आने वाले अगले दो हफ़्ते के अंदर घर में 9 में से पांच लोग ही रह जाएंगे. देखते हैं अगले हफ्ते कौन घर के अंदर रहता है .कौन घर के बाहर रहता है.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Bollywood

    मनोरंजन जगत में नई हलचल: ओटीटी और सिनेमाघरों के बीच बढ़ा रोमांच

    फिल्मों, वेब सीरीज और संगीत की दुनिया में लगातार आ रहे नए...

    Hotstar की टॉप ट्रेंडिंग वेब सीरीज, जिनकी कहानियों ने दर्शकों को बना दिया दीवाना
    Bollywood

    Hotstar की टॉप ट्रेंडिंग वेब सीरीज, जिनकी कहानियों ने दर्शकों को बना दिया दीवाना

    ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Disney+ Hotstar भारतीय दर्शकों की...

    BOLLYWOOD
    Bollywood

    आमिर-गौरी की शादी की चर्चा तेज, क्या जुलाई में बजेगी शहनाई?

    मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी...

    नई फिल्मों को लेकर चर्चा में दीपिका पादुकोण, फैंस को बड़े ऐलान का इंतजार
    BollywoodIndia

    नई फिल्मों को लेकर चर्चा में दीपिका पादुकोण, फैंस को बड़े ऐलान का इंतजार

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने प्रोफेशनल अपडेट्स को...