Saturday , 12 September 2026
    जानें नए निर्देश
    IndiaRewa

    Rewa Today: तीन दिन तक बंद रहेगी धान खरीदी, जानें नए निर्देश

    Paddy purchase will remain closed for three days, know the new instructions

    Rewa Today desk : जिले के 95 खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन जारी है, लेकिन शासन के निर्देशानुसार 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को धान की खरीदी नहीं की जाएगी। इन दिनों में उपार्जित धान के परिवहन और भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    तीन दिन का अंतर, नई तारीखें घोषित

    अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि रीवा जिले में अब दो जनवरी से किसानों से धान की खरीदी फिर शुरू होगी। किसानों को इस अस्थायी रोक की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जा रही है। इसके साथ ही, शासन ने धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 जनवरी से बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी है। जिन किसानों के स्लॉट पहले से बुक थे, उनकी अवधि पांच दिन बढ़ा दी गई है, और उन्हें पुनः स्लॉट बुक करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    खराब मौसम पर नजर

    गत 24 घंटे की वर्षा से किसी खरीदी केंद्र पर धान को नुकसान होने की स्थिति में एसडीएम को तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को खरीदी केंद्रों से धान के त्वरित परिवहन के लिए अतिरिक्त वाहन तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, समिति प्रबंधकों को धान को सुरक्षित रखने के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    यह अस्थायी बदलाव किसानों के हित में है, जिससे उपार्जित धान का बेहतर भंडारण और प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...