Saturday , 31 October 2026
    Rewa

    Rewa News: बच्चों की मौत का जिले वार आंकड़ा जारी,विंध्य में सबसे आगे रीवा,कलेक्टर ने कहा होगी जांच

    Rewa News: प्रदेश में बच्चों की मौत को लेकर नया आंकड़ा जारी जिसमें रीवा संभाग के 9 जिलों में करीब दो हजार (1992) बच्चों की मौत हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने पिछले एक साल में बच्चों की मौत के जिलेवार आंकड़े जारी किए, जिसके मुताबिक रीवा में 545, सतना में 431, शहडोल में 378, सीधी में 238, सिंगरौली में 154, उमरिया में 134 और अनूपपुर में 112 बच्चों की मौत हुई है। इनमें 28 दिन, एक साल और एक से पांच साल के बच्चे शामिल हैं।

    इन सभी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान कुपोषण, बीमारी या अन्य किसी कारण से हुई है। डॉक्टरों का मानना है कि बच्चों की मौत अत्यधिक बीमार होने के कारण हुई है। जागरूकता के लिए गठित विभाग क्या कर रहा है? सरकार को इन पर नकेल कसनी चाहिए। अगर अस्पताल में आने के बाद इतने बच्चे मरते हैं तो अस्पतालों के प्रबंधन और डॉक्टरों को भी अपने अंतर्मन में झांकना चाहिए।

    शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने में पहले से ही कमजोर राज्यों में शुमार मध्य प्रदेश में यदि इतनी बड़ी संख्या में बच्चे मरते रहेंगे तो मृत्यु दर के ग्राफ को नीचे लाना कैसे संभव होगा। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ वास्तव में नवजात शिशुओं तक नहीं पहुंच रहा है। बच्चे कमजोर पैदा हो रहे हैं। यदि वे कुपोषण के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं तो इसका साफ मतलब है।

    कि गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार में सूखा राशन, आंगनबाड़ी केंद्रों में हर मंगलवार को ताजा भोजन, रक्त और आयरन की कमी को दूर करने के लिए कैल्शियम और आयरन की गोलियों का वितरण करने की व्यवस्था चरमराई हुई है। कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रीवा में शिशु मृत्यु दर अधिक है। इसके कारणों का पता लगाया जाएगा। आगे से इस पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। ताकि इस संख्या को कम किया जा सके।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...