Sunday , 20 September 2026
    Rewa

    Rewa News: रीवा और विंध्य को मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात,आज से होगी शुरुआत देखें शेड्यूल और टाइमिंग

    Rewa News: रीवा जिले को मिली बड़ी सौगात त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रीवा-इंदौर-रीवा के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन में एसी श्रेणी, स्लीपर श्रेणी, सामान्य श्रेणी के कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    ट्रेन संख्या 02186/02185 रीवा-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन रीवा से 6 नवंबर को और इंदौर से 7 नवंबर 2024 को एक-एक फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन रीवा से शुरू होकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदारामनगर और उज्जैन होते हुए इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02186 रीवा-इंदौर स्पेशल ट्रेन रीवा से 20:45 बजे रवाना होकर सतना 21:45 बजे, मैहर 22:13 बजे, कटनी 23:05 बजे तथा अगले दिन मध्य रात्रि 00:20 बजे जबलपुर, 01:35 बजे नरसिंहपुर, 02:40 बजे पिपरिया, 04:20 बजे इटारसी जंक्शन, 05:00 बजे नर्मदापुरम, 06:10 बजे रानी कमलापति, 06:30 बजे भोपाल, 07:00 बजे संत हिरदाराम नगर, 09:00 बजे उज्जैन होते हुए सुबह 11:10 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02185 इंदौर-रीवा स्पेशल इंदौर से 13:00 बजे रवाना होकर 14:25 बजे उज्जैन, 17:20 बजे संत हिरदाराम नगर, 17:50 बजे भोपाल, 18:07 बजे रानी कमलापति, 19:13 बजे नर्मदापुरम, 20:00 बजे इटारसी जंक्शन, 21:10 बजे पिपरिया, 22:23 बजे नरसिंहपुर, 23:40 बजे जबलपुर तथा मध्य रात्रि 01:00 बजे कटनी, 01:53 बजे मैहर, 02:35 बजे सतना होते हुए अगले दिन मध्य रात्रि 03:45 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...