Thursday , 12 November 2026
    Rewaमऊगंज

    Rewa News: मऊगंज जिले में बड़ा एक्शन,इन 6 प्राचार्यों का रुका वेतन,जानें क्या है वजह पढ़ें पूरी खबर

    Rewa News Big action in Mauganj district, salary of these 6 principals stopped, know the reason, read full news

    Rewa Mauganj News: मऊगंज जिला शिक्षा अधिकारी ने रीवा और मऊगंज के 25 लापरवाह प्राचार्यों का नवंबर माह का वेतन रोक दिया है। इनमें मऊगंज जिले के 6 और रीवा जिले के 19 स्कूल प्राचार्य शामिल हैं। इन पर आरोप है कि जिला शिक्षा के लिखित और वर्चुअल निर्देश के बावजूद संबंधितों ने समग्र पोर्टल और कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रीवा में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन और अनुमोदन नहीं किया।

    Viral Video: बघेली कलाकार ने बीच रास्ते में की गाली गलौज,वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल,देखें

    इसके अलावा सत्र 2023-24 के फेल हुए खातों को समग्र पोर्टल पर न तो अपडेट किया गया है और न ही सही किया गया है। इसी तरह एससी-एसटी (कक्षा 9 से 12) विद्यार्थियों का 2022-23 और 2023-24 का डीबीटी और सेक्शन एमपी TASS पोर्टल पर शत-% पूरा नहीं किया गया। संबंधितों की प्रगति रिपोर्ट 50 प्रतिशत से कम होने के कारण नवंबर माह का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।

    रीवा एवं मऊगंज के जिन हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल प्राचार्यों का नवंबर माह का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है, उनमें रीवा जिले के रीवा विकास खंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मार्तण्ड क्रमांक 1, रीवा जिले के रीवा विकास खंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मार्तण्ड क्रमांक 3, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल शिवपुरवा स्कूल के प्राचार्य शामिल हैं। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथगंज, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मोहरिया, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जोड़ौरी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मनगवां।

    शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल लालगांव, शासकीय हाईस्कूल तिवनी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ऊंचा टोला, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर कर्चुलियान, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दुआरी, रायपुर कर्चुलियान विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरसैन्टा, शासकीय हाईस्कूल पाड़ी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरिया, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरौन, सिरमौर विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हाड़ी कपासा।

    त्योंथर विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या त्योंथर के प्राचार्य शामिल हैं। रीवा जिले के शासकीय पुष्पराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंकेंसरा, शासकीय हाईस्कूल फरहदा,हनुमना विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरांव, मऊगंज विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल तिलया और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक नईगढ़ी के प्राचार्यों का वेतन रोकने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी रीवा द्वारा जारी किए गए हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    मऊगंज

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर मऊगंज।...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...