(रीवा समाचार)

Rewa News: रीवा में खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन,2 दुकान सील,जिले के किसान थे काफी परेशान

Rewa News Big action on black marketing of fertilizer in Rewa, 2 shops sealed, farmers of the district were very upset

Rewa News: रीवा में खाद की कालाबाजारी और अनियमितता पाए जाने पर मंगलवार को दो दुकानों को सील कर दिया गया। प्रशासनिक अमले ने दोनों गोदामों का निरीक्षण भी किया। बताया गया कि दुकानदार ऊंचे दामों पर खाद बेच रहे थे और बदले में कोई रसीद भी नहीं दे रहे थे। इसका वीडियो भी सामने आया। इसके बाद प्रशासनिक अमले ने छापेमारी कर कार्रवाई की।

Viral video: सायकिल चला रही लड़की के पीछे कूदकर बैठ गया लड़का,अगले ही पल हो गया कांड,वीडियो हो रहा वायरल

जानकारी के मुताबिक रीवा कलेक्ट्रेट से कुछ ही दूरी पर संचालित शिव खाद बीज भंडार और सीताराम खाद बीज भंडार नाम की दुकानों पर कार्रवाई की गई। शिकायत के बाद एसडीएम वैशाली जैन ने तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, सीएसपी रितु उपाध्याय और प्रशासनिक अमले के साथ दोनों दुकानों पर कार्रवाई की।

बता दें कि इन दिनों खाद वितरण केंद्रों पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लग रही है। सुबह से शाम तक इंतजार करने के बाद भी किसान भाइयों को बड़ी मुश्किल से खाद मिल पा रही है। रीवा के करहिया मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र में लोग

रात 2 और 3 बजे से ही खाद लेने के लिए खाद वितरण केंद्र पर लाइन में लग जा रहे हैं। किसान बार-बार खाद की कालाबाजारी का आरोप और शिकायत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि खाद की कालाबाजारी के कारण उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

(रीवा समाचार)

नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
(रीवा समाचार)

सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...

(रीवा समाचार)

Rewa Today : AG कॉलेज में छात्रों का हंगामा पत्थरबाजी और वसूली के आरोप में 6 गिरफ्तार

हॉस्टल के बाहर छात्रों का उत्पात, पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर...