Saturday , 22 August 2026
    Rewaमऊगंज

    Rewa News: मऊगंज विधायक ने भीष्म प्रतिज्ञा, जब तक नहीं टूटेगा अतिक्रमण तब तक नहीं ग्रहण करेंगे अन्न का निवाला

    Rewa News Mauganj MLA took a Bhishma Pratigya, till the encroachment is not removed, I will not eat food, know what will happen now

    Rewa News: रीवा में दो दिन से नजरबंद मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल गुरुवार रात पुलिस से झड़प के बाद भाग निकले। वे अपने समर्थकों के साथ सीधे देवरा गांव स्थित महादेवन मंदिर पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें फिर हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि विधायक को दोपहर में ही जमानत मिल गई थी। आशंका थी कि उनके बाहर आते ही फिर विवाद की स्थिति बन सकती है।

    Rewa News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को मनाने पहुंचे प्रभारी मंत्री,रीवा में हैं नजरबंद

    इसलिए पुलिस उन्हें रिहा नहीं कर सकी। पुलिस और प्रशासन ने विधायक को 15 दिन तक महादेवन मंदिर न जाने को कहा। यह सुनते ही वे कुर्सी से उठे और समर्थकों से कहा- चलो देवरा चलते हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अफसरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं सके। उन्होंने कहा- मैं रिहा होकर सीधे महादेवन मंदिर जा रहा हूं। वहां पहुंचकर अतिक्रमण ढहाने का काम करूंगा।

    पिछली बार जो काम अधूरा रह गया था, उसे हर हाल में पूरा करूंगा। गुरुवार रात को हुई इस घटना से पहले दैनिक भास्कर ने विधायक पटेल से बात की। उन्होंने कहा कि जब तक मैं मौके पर जाकर अतिक्रमण नहीं ध्वस्त कर देता, तब तक अन्न का एक भी दाना नहीं खाऊंगा। यहां से छूटते ही अतिक्रमण हटाने के लिए हथौड़ा लेकर चलूंगा।

    विधायक का कहना है कि जब तक वह अपनी शपथ पूरी नहीं कर लेते, तब तक वह सिर्फ पानी और जूस का सेवन करेंगे। विधायक की इस शपथ ने पुलिस और प्रशासनिक महकमे की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने मामले में मऊगंज विधायक के खिलाफ भादंसं की धारा 126, 135 और 170 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...

    Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
    Rewa

    दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

    जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...