India

नए साल से पहले इन कर्मचारियों को मिलेगा गिफ्ट,मानदेय में होगी वृद्धि वित्त विभाग को भेजा गया पत्र

These employees will get a gift before the new year, honorarium will be increased, letter sent to the finance department

UP Teacher Employee Honorarium Hike: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी है। नए साल से पहले प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ने जा रहा है। इस संबंध में यूपी शिक्षा विभाग की ओर से वित्त विभाग को पत्र भेजा गया है। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक।

मानदेय को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल अवमानना याचिका पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह जानकारी दी है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि करीब 1,50,000 शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि से सरकारी खजाने पर बोझ पड़ेगा, इसलिए वित्त विभाग की सहमति के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। बता दें कि फिलहाल प्रदेश में शिक्षामित्रों को 10000 मानदेय मिल रहा है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 2023 में याचिका दाखिल की गई थी। मानदेय वृद्धि को लेकर वाराणसी के विवेकानंद की अवमानना याचिका पर न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ सुनवाई कर रही है। इस पर पूर्व में कोर्ट ने राज्य सरकार को समिति गठित कर सम्मानजनक मानदेय तय करने का निर्देश दिया था।कोर्ट के आदेश का पालन न होने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई है।

इसके बाद सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि कोर्ट के 12 जनवरी 2024 के आदेश के अनुपालन में शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। समिति ने 9 अगस्त 2024 को अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। वित्तीय भार को देखते हुए रिपोर्ट वित्त विभाग को भेज दी गई है। इसके बाद उम्मीद है कि जल्द ही सरकार मानदेय बढ़ाने का निर्णय ले सकती है।

सीएम ने भी दिया है आश्वासन

पिछले महीने सीएम योगी ने अपने आवास पर विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक की थी, जिसमें शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने और मूल जिले में वापसी समेत कई मांगों पर चर्चा हुई थी। इस पर सीएम योगी ने शिक्षामित्रों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही अक्टूबर में जब शिक्षामित्रों के संगठन ने विधान भवन में मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात की थी तो उन्होंने मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखने का आश्वासन दिया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

India

आम आदमी के लिए महंगाई: बढ़ती कीमतों ने बढ़ाया घरेलू बजट का बोझ,

जानिए कारण और बचाव के उपाय Inflation News Hindi: महंगाई (Inflation) का...

India

डिजिटल पेमेंट और UPI: भारत में तेजी से बढ़ रहा कैशलेस लेनदेन,

जानिए फायदे और सुरक्षा के उपाय REWA TODAY : भारत में डिजिटल...

India

8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीदें,

जानिए क्या है इसकी अहमियत और संभावित प्रभाव REWA TODAY : केंद्र...

India

FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल की जंग तय,

फ्रांस-स्पेन इंग्लैंड-अर्जेंटीना के बीच होगी टक्कर Meta Description: फीफा विश्व कप 2026...