Wednesday , 11 November 2026
    Rewa

    Rewa News: रीवा को मिली बड़ी सौगात,रीवा-गोविंदगढ़ जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल जारी इस दिन से होगी शुरुआत

    Rewa News Rewa got a big gift, schedule of train going to Rewa-Govindgarh released, will start from this day

    Rewa News 25 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रीवा और गोविंदगढ़ के बीच ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन सेवा ललितपुर-रीवा-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना का हिस्सा है और इससे विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को यात्रा में काफी सुविधा होगी। 30 नवंबर को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई रीवा-गोविंदगढ़ पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। गोविंदगढ़ रीवा जिले का तीसरा रेलवे स्टेशन होगा।

    Rewa News: रीवा में खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन,2 दुकान सील,जिले के किसान थे काफी परेशान

    रेल मंत्रालय ने रीवा और गोविंदगढ़ के बीच 20 किलोमीटर लंबे इलेक्ट्रिक ट्रैक पर नई पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 08211/08212 रीवा-गोविंदगढ़-रीवा पैसेंजर स्पेशल का शुभारंभ 30 नवंबर को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन 1 दिसंबर से नियमित रूप से चलने लगेगी।

    देखें क्या है पूरा शेड्यूल

    रीवा से गोविंदगढ़ (08211): रीवा से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी, 20 मिनट बाद यानी सुबह 7:50 बजे सिलपरा स्टेशन पहुंचेगी। सिलपरा में 5 मिनट का ठहराव होगा, जिसके बाद ट्रेन सुबह 8:30 बजे गोविंदगढ़ पहुंचेगी।

    गोविंदगढ़ से रीवा (08212): गोविंदगढ़ से सुबह 9:00 बजे रवाना होगी, 9:40 बजे सिलपरा स्टेशन पहुंचेगी। सिलपरा में 5 मिनट का ठहराव होगा, जिसके बाद ट्रेन सुबह 10:00 बजे रीवा पहुंचेगी।

    गोविंदगढ़ स्टेशन बनकर तैयार

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म हैं, यात्रियों के लिए फुटपाथ की भी व्यवस्था की गई है, बैठने की व्यवस्था, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, तीन ट्रैक, वाहन पार्किंग सहित कई अन्य सुविधाएं इस रेलवे स्टेशन पर देखने को मिलेंगी। रीवा गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन की मांग कई सालों से लगातार की जा रही थी। रीवा गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य कई सालों से चल रहा था, जो अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है।

    इस स्टेशन का काम ललितपुर रीवा सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के तहत किया गया है, इस रेल लाइन के शुरू होने के बाद गोविंदगढ़ से लोग सीधी, सिंगरौली समेत कई शहरों तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे। विंध्य के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रेलवे स्टेशन में अभी भी काम बाकी है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...