Sunday , 20 September 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : मॉकपोल के बाद शुरू होगा वास्तविक मतदान

    Rewa Today: Actual voting will start after mock poll

    Rewa Today Desk : रीवा और मऊगंज के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा
    निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे
    तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए व्हीव्हीपैट ईव्हीएम का उपयोग किया जा
    रहा है। वास्तविक मतदान शुरू होने से 90 मिनट पहले मॉकपोल कराया जायेगा। इस
    संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि सभी पीठासीन
    अधिकारी प्रात: 7 बजे वास्तविक मतदान शुरू होने से पहले मॉकपोल या दिखावटी मतदान
    की प्रक्रिया पूरी करेंगे। ईव्हीएम को वोटिंग के लिए तैयार करके उम्मीदवारों के एजेंटों की
    उपस्थिति में प्रत्येक उम्मीदवार के नाम के सामने के बटन से एजेंटों से मतदान करायें।


    मतदान पूरा होने के बाद कुल मत पत्रों का योग तथा परिणाम एजेंटों को दिखायें। इसके
    बाद सभी मत क्लियर करके कंट्रोल यूनिट को वास्तविक मतदान के लिए सील बंद करें।
    मॉकपोल में दर्ज मत वास्तविक मतदान से पहले आवश्य क्लियर कर दें। मॉकपोल की
    प्रक्रिया एक घण्टे पहले प्रारंभ होगी। अगर पोलिंग एजेंट समय पर उपस्थित नहीं होते हैं
    तो 10 मिनट प्रतीक्षा करके मतदाताओं की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया पूरी करायें।
    समय पर समस्त कार्यवाहियां पूरी करके प्रात: 7 बजे वास्तविक मतदान के लिए मशीनें
    तैयार कर दें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग एजेंटो से मॉकपोल के समय
    उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...