Sunday , 19 April 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : कलेक्टर ने 9 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

    Rewa Today: Collector transferred 9 habitual criminals to the district

      Rewa Today Desk : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने 9 आदतन अपराधियों को
      जिला बदर के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव के समय कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की
      सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कार्यवाही की गई है। आदतन अपराधियों को बार-बार समझाइश के बावजूद इनके
      आचरण में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। इनके कृत्यों से जनमानस में आतंक एवं भय व्याप्त है। इनका
      स्वच्छंद रहना आमजनता के लिए हितकर नहीं है जिसके कारण कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के
      प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इन सभी आदतन अपराधियों को एक वर्ष की अवधि
      के लिए रीवा जिले की राजस्व सीमाओं सहित मऊगंज, सिंगरौली, सीधी तथा सतना जिले की सीमाओं से बाहर रहने
      के आदेश दिए गए हैं। सक्षम अधिकारी के आदेश के बाद ही ये रीवा जिले की सीमाओं में प्रवेश कर सकेंगे। आदेश
      का उल्लंघन करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
      जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने टिंकू उर्फ उदयराज सिंह निवासी पोखरी टोला
      समान, राहुल कुशवाहा निवासी बैजनाथ थाना चोरहटा, रजनीश मिश्रा निवासी वार्ड क्रमांक 12 शांति नर्सिंग होम के
      पास, पिं्रस साकेत उर्फ लकी साकेत निवासी विकास कालोनी अमहिया, अजय केवट निवासी मड़वाही टोला रायपुर
      कर्चुलियान, जयकरण पटेल निवासी अमिलकी, नागेन्द्र पटेल उर्फ झल्लू निवासी चौड़ियार मोड़ महसांव, नीलेश पटेल
      निवासी दुआरी थाना गुढ़ तथा उमेश कोरी निवासी लोही थाना गुढ़ को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर का
      आदेश दिया है।

      Leave a comment

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Related Articles

      मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
      Collectorमऊगंज

      मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

      शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

      Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
      Collectorमऊगंज

      CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

      लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

      Rewa accident
      Active NewsIndia

      रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

      एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

      आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
      Active NewsIndia

      आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

      आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...