Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : ईव्हीएम की कमीशनिंग आज से

Rewa Today: EVM commissioning from today

Rewa Today Desk : रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान कराने के लिए ईव्हीएम व्हीव्हीपैट
मशीनें तैयार की जा रही हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि द्वितीय
रेण्डमाइजेशन के बाद ईव्हीएम मशीनों का विधानसभावार तथा मतदान केन्द्रवार निर्धारण कर दिया गया है। इन
मशीनों की बैलेट यूनिट में मतपत्र लगाकर कमीशनिंग का कार्य 16 अप्रैल को प्रात: 9 बजे से आरंभ होगा तथा 21
अप्रैल तक चलेगा। कमीशनिंग का कार्य 17 एवं 18 अप्रैल को नहीं होगा। यह कार्य शासकीय इंजीनियरिंग कालेज
में विधानसभावार बनाए गए कक्षों में किया जाएगा। कमीशनिंग के बाद मशीनें मतदान केन्द्र के क्रमानुसार स्ट्रांग
रूम में सुरक्षित भण्डारित की जाएंगी। सभी सहायक रिटर्निंग आफीसरों की निगरानी में कमीशनिंग का कार्होगा।
इस कार्य के लिए तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। बिना
प्रवेश पत्र के किसी को भी कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। कमीशनिंग किए जाने वाले हाल में मोबाइल फोन का ले
जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कक्ष में जाने से पूर्व अपने मोबाइल फोन कक्ष के बाहर ही सुरक्षित रखवाएं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीदवारों तथा उनके प्रतिनिधियों से भी कमीशनिंग के समय उपस्रोध किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...