Politics

अचानक खेत में पहुंचे SDM साहब काटने लगे धान इंटरनेट पर तस्वीर ने मचाई गदर, जानिए क्या है मामला

SDM Akhilesh Singh Yadav : क्या आपने कभी सुना है कि कोई अधिकारी खुद दरांती लेकर धान की फसल काटने लगे? अगर नहीं, तो हम आपको एक ऐसी ही कहानी बता रहे हैं। मधुबन तहसील में कार्यरत उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह धान की कटाई करते नजर आ रहे हैं। लोग उनकी इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

खेती करते दिखे SDM

मधुबन तहसील के ग्राम डुमरी मर्यादपुर में किसान गुलाब पुत्र रामभवन के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग की गई। खेत का चयन ऑनलाइन रैंडम तरीके से किया गया था। 43.3 वर्ग मीटर खेत की फसल की कटाई कर थ्रेसिंग की गई, जिससे 17.94 किलोग्राम उपज मिली। यह हेक्टेयर के हिसाब से बेहतर उपज की श्रेणी में आता है। मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्रॉप कटिंग का वास्तविक डाटा सीसीई एग्री एप के जरिए शासन को भेजने को कहा गया।

इंटरनेट पर हो रही तारीफ

क्रॉप कटिंग के जरिए फसल की औसत उपज का आंकलन किया जाता है। इसी डाटा के आधार पर फसल बीमा धारक को नुकसान की भरपाई की जाती है। इसी को लेकर उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव जांच करने पहुंचे थे और वहां पहुंचकर उन्होंने किसान से दरांती ली और खुद ही धान की कटाई शुरू कर दी। उनकी इस पहल की फोटो तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

धान की कटाई के बाद उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव ने किसानों से कहा कि वे अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यदि फसल को कोई नुकसान होता है तो उन्हें मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने खेतों में पराली न जलाएं, क्योंकि इससे पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है। इस दौरान लेखपाल आशुतोष सिंह, लेखपाल शरद चंद्र पांडेय, लेखपाल विवेक यादव, कृषि विभाग के अधिकारी रत्नेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड में नया भूमि कानून लागू
IndiaPolitics

उत्तराखंड में नया भूमि कानून लागू: बाहरी लोग अब 11 जिलों में नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि

Rewa Today Desk : उत्तराखंड सरकार ने राज्य की संस्कृति और प्राकृतिक...