Monday , 7 September 2026
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रानी लक्ष्मीबाई शहीद दिवस पर विशेष डॉक्टर अखिलेश शुक्ला की कलम से

    प्रोफेसर अखिलेश शुक्ल
    भारत सरकार द्वारा पंत एवं भारतेंदु हरिश्चंद्र अवार्ड से सम्मानित वर्तमान समय में
    शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा मध्यप्रदेश में पदस्थ हैं जिन्होंने ढेरों पुस्तकें लिखी हैं भारत सरकार द्वारा कई पुरस्कारों से नवाजा भी गया है उनकी नजर में लक्ष्मीबाई में क्या था खास जानिए
    भारत में देसी रियासतों के लोगों ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए अपने राज्य के नरेश के साथ ही अंग्रेजी सेना तथा प्रशासन की भयंकर प्रताड़ना को सहा 1857 से लेकर भारत की आजादी तक लाखों युवा शहीद हुए। सन 1857 में अमर शहीद बहादुर शाह जफर और मंगल पांडे के आह्वान पर रोटी तथा कमल के प्रतीक के माध्यम से आजादी के संघर्ष का गांव गांव में बिगुल बज गया था। इस युद्ध में वर्तमान मध्य प्रदेश की जनता के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई ग्वालियर में शहीद हुई तो छत्तीसगढ़ में अवंतीबाई ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए तात्या टोपे ने पचमढ़ी में अपना केंद्र बनाकर विंध्य से सतपुड़ा तक अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए महारानी लक्ष्मीबाई के साथ विजयराघवगढ़ के नरेश ने मिलकर अंग्रेजों से सीधे टक्कर ली जिससे उनके समस्त परिवार का वध कर दिया गया और उनके राज्य को तहस-नहस कर दिया गया। विंध्यांचल में ठाकुर रणमत सिंह,लाल श्याम शाह एवं उनके साथियों ने विभिन्न स्थानों में अंग्रेजों से लोहा लिया। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति की सबसे बड़ी नायिका और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम वीरता और बलिदान की श्रेणी में सबसे उपर रखा जाता है। रानी लक्ष्मी बाई का व्यक्तित्व आज सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। आज इस वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान नायिका का बलिदान दिवस है। रानी लक्ष्मी बाई ग्वालियर में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ती हुई शहीद हुईं थी। भारत के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में वीरांगना लक्ष्मीबाई ने अपने देश प्रेम से पूरे देश को आजादी के लिए प्रेरित किया। जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं अंग्रेज देश छोड़कर जा चुके हैं

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...