International

संसद में अचानक नेत्री करने लगी कुछ ऐसा वीडियो देख हो जायेंगे हैरान, उठाया पेपर कर दिए चिथड़े फिर जोर -जोर से लगी चिल्लाने

न्यूजीलैंड की संसद में गुरुवार को तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल माओरी सांसद हाना रावहिती करियारिकी मपेई क्लार्क ने संसद में हाका नृत्य करते हुए स्वदेशी संधि विधेयक की प्रति फाड़ दी। इसके बाद अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। आपको बता दें कि हाना रावहिती न्यूजीलैंड की संसद में सबसे कम उम्र की सांसद हैं। न्यूजीलैंड के संसद सत्र का वीडियो अब वायरल हो रहा है। दरअसल न्यूजीलैंड के सांसद सिद्धांत विधेयक पर मतदान करने के लिए संसद में एकत्र हुए थे। इस दौरान 22 वर्षीय ते पाती माओरी सांसद हाना रावहिती ने सत्र को बाधित किया। इस दौरान उन्होंने विधेयक की प्रति फाड़ दी और सदन में पारंपरिक हाका नृत्य किया।

हाना रावहिती ने संसद में किया हाका नृत्य

हाना रावहिती के ऐसा करते ही सदन के अन्य सदस्य और गैलरी में बैठे दर्शक भी हाना के साथ हाका नृत्य में शामिल हो गए। इसके चलते स्पीकर गेरी ब्राउनली ने सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित कर दी। आपको बता दें कि 1840 की वेटांगी संधि में निर्धारित सिद्धांतों के तहत, जो सरकार और माओरी के बीच संबंधों को निर्देशित करती है, जनजातियों को अंग्रेजों को शासन सौंपने के बदले में अपनी भूमि को बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के व्यापक अधिकार देने का वादा किया गया था। बिल में निर्दिष्ट किया गया था कि वे अधिकार सभी न्यूजीलैंड वासियों पर लागू होने चाहिए।

कौन हैं हाना रावहिती?

हाना रावहिती करियारिकी मापी-क्लार्क न्यूजीलैंड की 22 वर्षीय सांसद हैं, जो संसद में ते पाती माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे न्यूजीलैंड के दो सौ सालों में सदन में सबसे कम उम्र की सांसद हैं। मापी-क्लार्क ने शुरुआत में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब वे न्यूजीलैंड में हुए 2023 के चुनाव में चुनी गई थीं और संसद में अपना पहला भाषण देते हुए पारंपरिक हाका किया था। इसाक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आपको बता दें कि हाना न्यूजीलैंड की संसद में सबसे कम उम्र की सांसद हैं। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Russia has offered $1 billion in aid for the reconstruction of Gaza.
International

रूस ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 1 अरब डॉलर की सहायता देने की पेशकश की

फिलिस्तीन के समर्थन में बड़ा कदम मॉस्को/संयुक्त राष्ट्र रूस ने युद्ध प्रभावित...

Iran conflict once again a cause for global concern: What will be the impact on India?
International

ईरान युद्ध फिर बना वैश्विक चिंता का कारण: भारत पर क्या होगा असर?

जानिए तेल, व्यापार, महंगाई और कूटनीति पर संभावित प्रभाव Rewa Today :...

Train me suhagraat
International

ट्रेन के केबिन को ‘सुहागरात’ के कमरे की तरह सजाया गया

Rewa Today Desk :भारतीय रेलवे ने 6 जुलाई 2026 को नंदीग्राम एक्सप्रेस...