The Chief Minister gave a big gift to the contract employees - Dr. BL Mishra CMHO
(रीवा समाचार)BreakingIndiaRewaरीवा टुडे

Rewa Breaking News :मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा- डॉ बी एल मिश्रा सीएमएचओ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को जो तोहफा दिया है उसके प्रति आभार और प्रसन्नता जताया सीएमएचओ रीवा डॉक्टर बी एल मिश्रा ने हम आपको बता दें 4 जुलाई को मप्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों को भोपाल स्तर पर महा पंचायत बुलाकर कई महत्वपूर्ण और अहम फैसले लिए गए जो संविदा कर्मियों के भविष्य को सुदृढ करते हैं संविदाकर्मियों ने विगत कई वर्षों से नियमित अंतराल पर आंदोलन करके अपनी मांगों को रखने का काम करते रहे अंततः परिणाम सुखद रहा और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने अपने पूरे कैबिनेट मंत्रिमंडल के साथ भोपाल में महा पंचायत बुलाकर संविदा के हितार्थ कई ठोस निर्णय लिए संविदा कर्मियों एवं उनके परिवार जनों में खुशी का माहौल है I

मुख्यमंत्री-ने-संविदा-कर्मचारियों-को-दिया-बड़ा-तोहफा-डॉ-बी-एल-मिश्रा-सीएमएचओ

जिले के सैकड़ो संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने परिवार के साथ चिरहुला नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिए एवं उसके बाद पूरे मंदिर परिसर में प्रसाद वितरित करते हुए CMHO कार्यालय एवं संभागीय कार्यालय में प्रसाद वितरित किया संविदा कर्मियों ने डॉ संजीव शुक्ला उप संचालक से मुलाकात की उप संचालक ने हर्ष व्यक्त की एव शुभकामनाएं प्रेषित की , कार्यालय के सभी कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा , उन्होंने डॉ बी एल मिश्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रीवा का माल्यार्पण कर स्वागत किया CMHO रीवा ने ने कहा संविदा कर्मियों के साथ सरकार ने न्याय किया है ऐसे मेहनत करने वाले कर्मचारी वर्ग को उनके हक में सरकार ने बहुत शानदार फैसला सुनाया है सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है सराहनीय है संविदा कर्मियों ने कोरोनावायरस संक्रमण काल के समय जान की परवाह किये बगैर विभाग का पूर्ण साथ दिया आज उसी का शानदार तोहफा प्राप्त हुआ है , चारो ओर हर्ष और खुशी का माहौल है , पूरे संविदा कर्मियों में खुशी की लहर है जिला अध्यक्ष विकास पांडेय, ने बताया कि सभी एक एक संविदा के संघर्ष और योगदान का अंततः परिणाम सुखद रहा है इस दौरान राघवेंद्र मिश्रा, विजय तिवारी, विष्णु प्रताप सिंह, भास्कर तिवारी, सुशील पटेल, देवेंद्र पटेल , आकांक्षा सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, सौरव पांडेय, संजय सिंह, अमित शुक्ल, संदीप पांडेय, प्रसून गौतम, अभिलाष शुक्ल, रामराज पटेल, नारायण , उपेंद्र, अरुणेंद्र, धीरेंद्र , आदि सैकड़ो संविदा साथी उपस्थित रहे

जिला अध्यक्ष
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघटन जिला रीवा

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

India

क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

India

स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...