Active News

फिर रद्द हुई ट्रेनें: MP से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दरअसल, एक बार फिर राज्य से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने बिलासपुर संभाग के नौरोजाबाद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द किया है। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो पहले रद्द ट्रेनों की लिस्ट देख लें।

बिलासपुर संभाग के नौरोजाबाद स्टेशन पर थर्ड लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें भोपाल संभाग से गुजरने वाली निम्नलिखित यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।

यह ट्रेन हुई रद्द

गाड़ी संख्या 18234, बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, 22.11.2024 से 30.11.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18233, इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, 23.11.2024 से 01.12.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18236, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 21.11.2024 से 30.11.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18235, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 23.11.2024 से 02.12.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...

आज का राशिफल: 31 मार्च 2026 | सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Active NewsIndia

आज का राशिफल: 31 मार्च 2026 | सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए...