Saturday , 7 November 2026
    Two Gang Members Caught for Altering ATMs and Arrested with 27 Machines Recovered
    CrimeMadhya-PradeshRewaराष्ट्रीय

    Two Gang Members Caught for Altering ATMs and Arrested with 27 Machines Recovered

     एटीएम (ATM) बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार उनके पास से 27 एटीएम हुए बरामद सामान थाना पुलिस की कार्रवाई 
     
    पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने किया खुलासा रीवा पुलिस की एक बडी सफलता मानी जा सकती है जब उसने  एटीएम (ATM) बदलकर बैंक खाते से पैसे निकाल लेने वाले ठग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है  साथ ही पुलिस ने जब उनके पास की तलाशी ली तो उनके पास से 27 नग एटीएम जो अलग अलग बैंको के थे उन्हे भी बरामद किया है ।

     
     पकड़े गए दो अपराधियों में से एक सीधी जिले में इसके पूर्व भी एटीएम के ही मामले में गिरफ्तार हो चुका है और जेल जा चुका है एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया समान थाना पुलिस को सुचना मिली थी की समान तिराहे पर दो संदेहास्पद व्यक्ति खड़े है जिनके पास कई एटीएम (ATM)है सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हे पकड़ा जिन्होंने अपना नाम दिनेश शाहू , हरिओम शुक्ला बताया जिनकी तलाशी लेने पर दोनो की जेब से कुल 27 नग एटीएम (ATM) जब्त किए | पुलिस ने बताया की अलग अलग बैंको के एटीएम (ATM) कार्ड से वो एटीएम (ATM) बूथ में लोगो को ठगी का शिकार बनाते थे | लोगो को मदद के नाम पर उनके एटीएम (ATM) बदल कर ठगी को अंजाम देते थे,,, पुलिस आरोपियों से पुछतांछ कर रही है जिसके बाद अन्य खुलासे भी हो सकते है। 
     

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...