ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर 4 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में
Rewa

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर 4 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में

YouTuber who made objectionable remarks against the Brahmin community arrested by police after four months.

रीवा में विवादित टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर मनीष पटेल गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

रीवा में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर मनीष पटेल को आखिरकार सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। करीब चार महीने से फरार चल रहे आरोपी ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बीते 29 जनवरी को मनीष पटेल द्वारा सोशल मीडिया पर की गई विवादित पोस्ट के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला था। समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रीवा के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस के बढ़ते दबाव और हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मनीष पटेल आखिरकार पुलिस के सामने पेश हो गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से विवादित पोस्ट में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी के लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल दस्तावेजों की भी तलाश कर रही है, ताकि मामले से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मनीष पटेल सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाला यूट्यूबर बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद शहर में यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
Rewa

दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...

रीवा में बिजली आतंक
Rewa

रीवा में बिजली आतंक: युवक ने रात 3 बजे काटे 60 घरों के कनेक्शन

CCTV में कैद हुई करतूत रीवा। शहर के पांडे टोला इलाके में...